4.3.25

I.Tax Site - TDS चालान - लॉगिन एरर

सैलरी , कॉन्ट्रैक्टर्स, Purchase , प्रोफेशनल/टेक्नीकल सर्विसेज, Rent  आदि  या स्क्रैप सेल पर कटे TDS / TCS  को हर संस्थान प्रत्येक  माह  की 7 तारीख तक ऑन-लाइन या ऑफ लाइन मोड़ में सरकार में  जमा करना होता है। 

काफी संस्थान सरकारी  देनदारी को ऑफ लाइन मोड़  मेंजिसमें चेक, RTGS /NEFT  शामिल है,  के  दवरा चुकाना उचित समझते है ।

 इसके अनेकों  कारण हो सकते है,   जैसे-  सेफ बैंकिंग व्  ऑन  लाइन फ्रॉड से  बचने के लिए ,  हायर ऑटोरिटी की समय पर  अनुलब्धता या समयाभावक्रेडिट  सुविधा लेने वाले संस्थान के पास  रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया  की गाइडलाइंस  के अनुसार   कर्रेंट  अकाउंट का न होना

पहले संस्थान  सरकारी देनदारी की रकम  सीमित उपयोग वाले करंट  बैंक अकाउंट में  ट्रांसफर कर, इन हॉउस ही   ऑन  लाइन पेमेंट कर देते थे। आदि-आदि  

खैर ! आइये मूल विषय पर आते है  TDS /TCS जमा कराने के लिए सर्वप्रथम  इनकम टैक्स साईट पर लॉगिन कर TDS /TCS  सेक्शन वाइज  चालान क्रिएट किये जाते है। ऑन लाइन या ऑफ मोड़ का ऑप्शन बाद में आता है  

परन्तु पिछले तीन-चार महीने से  लॉगिन/ चालान क्रिएशन में  इनकम टैक्स साईट पर लॉगिन में  लगातार एरर आ रही है  जैसेलॉगिन हो जाता है,  लॉगिन के तुरंत बाद    एरर शो होती है।  

परन्तु जैसे ही हम वापस होम पर  करसर क्लिक करते है,  तो लॉगिन हो जाता है। इसी प्रकार कभी-कभी  TDS /TCS चालान  क्रिएशन विंडो में  अससेमेंट  ईयर नहीं आता है।  कई  बार प्रयास करना पड़ता है  विभाग को इस त्रुटि  को दूर करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए

 यहां  मेरा  उद्देश्य डिपार्टमेंट को  साईट पर  यूज़र्स को होने वाली असुविधा की ओर  ध्यान आकृष्ट करना मात्र है , कोई अन्यथा नहीं।   

जय हिन्द ! जय भारत !


2.3.25

दिल्ली-रुड़की-लक्सर इंटरसिटी ट्रेन

 

दिल्ली-रुड़की-लक्सर इंटरसिटी ट्रेन  

 रुड़की-लक्सर (उत्तराखंड) हरिद्वार जिले के अंतर्गत आता है। वर्तमान में इस क्षेत्र में काफी औद्योगिक इकाइयां है,  जो देश में आर्थिक योगदान के साथ-साथ लोगों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। यहां स्थापित औद्योगिक इकाइयों के अधिकतर मुख्य कार्यालय  दिल्ली या उसके आस-पास स्तिथ है।  

इसी लिए दिल्ली से काफी संख्या में रेल यात्री प्रतिदिन सफर करते है। वर्तमान में  इस रेल खंड पर दिल्ली से कोई इंटरसिटी नहीं है।    

क्षेत्र के  विकास व् दिल्ली से  बेहतर कनेक्टिविटी के लिए उत्तर रेलवे को  दिल्ली-रुड़की-लक्सर ( वाया दिल्ली-शाहदरा-मेरठ-मुज़फ्फरनगर-देवबंद )  सुबह -शाम एक  इंटरसिटी  ट्रेन चलाये जाने की आवश्यकता है।   

वर्तमान में सुबह  लगभग 5-6  के बीच  इस रेल मार्ग  पर दिल्ली से  कोई  अनारक्षित इंटरसिटी ट्रेन नहीं है।  इस तरह से  न केवल रुड़की लक्सर के ट्रेन यात्री लाभान्वित हो  सकते है  वरन गाज़ियाबाद- मेरठ -मुजफ्फरनगर , देवबंद  की  ओर  के यात्री भी लाभ उठा सकते है।  

क्या रेलवे इस ओर  कुछ सकारात्मक कदम  उठाएगा। 

जय हिन्द जय भारत    

 

 

RRTS का हरिद्वार तक विस्तार

     उत्तराखंड   में    हरिद्वार   का    एक महत्वपूर्ण    स्थान   है। यहां     तीर्थ स्थल   के अतिरिक्त   इंडस्ट्रियल   एरिया    भी है , जि...