6.8.21

दिल्ली- सड़कों बीच गढ्ढे !, एक समस्या !

दिल्ली  PWD  सड़कों बीच गढ्ढे ! बने एक समस्या ! लंबे समय से  मरम्मत के अभाव  में   दिल्ली- PWD   की सड़कों के बीच  जगह-जगह गहरे गढ्ढे बन गए  है। इससे सड़क पर  वाहन चालकों ,  विशेषकर  दुपहिया   चालकों  के   दुर्घटना का खतरा  हमेशा ही मंडराया रहता है।  

यदि  निष्पक्ष रूप से  विचार किया  जाये तो  आज के दिन दिल्ली  PWD  की सड़कों की स्तिथि  अन्य जगहों  की तुलना  में,  बहुत ही निम्नस्तरीय हो चली है  

उदाहरण के लिए जैसे यमुनापार के इलाकों में   विशेषकर  दिलशाद गार्डन ,  मंडोली रोड , रामनगर , शाहदरा , सीलमपुर,  कृष्णा नगर , लोनी रोड , बिहारी कोलोनी  से हसनपुर तक  ,  गाजीपुर रोड , विकास मार्ग,  भजनपुरा , गोकुलपुर आदि-आदि , में जगह-जगह सड़कों  के बीच में  गढ्ढों का एक जाल सा  बन गया है।   जो आये दिन दुर्घटना को न्योता दे रहा है  Ɩ

   अतः दिल्ली सरकार से इस सम्बन्ध में नम्र  निवेदन है  कि वाहन चालकों को दुर्घटना से  बचाने  व् सड़क पर  ट्रेफिक को  सुचारू रूप से चले के लिए ,  सभी दिल्ली  PWD  सड़कों के बीच में बने गढ्ढों को तुरंत  भरने की दिशा में  कोई ठोस  कार्य करना  चाहिये । सड़कों के बीच में बने गढ्ढों की सुचना हेतु ,  ट्रेफिक पुलिस की सहायता के साथ साथ इस काम में दिल्ली  सिविल डिफेंस की टीम को युद्धस्तर पर उतारा जा सकता है Ɩ 

 इस भी उल्लेखनीय है  कि  इस समय सिविल डिफेन्स की वर्क फ़ोर्स /टीम   दिल्ली सरकार के पास हजारों की संख्या में मौजूद है   

आशा हैदिल्ली सरकार इसे अन्यथा न ले ,  दिल्ली में PWD सड़कों के बीच  बने  गढ्ढों  के निदान के लिए  युद्धस्तर पर  अवश्य ही  समुचितठोस व्  तुरन्त  कदम उठाएगी।   

 

जय हिन्द जय भारत 

 

 

गन्ने की बुवाई के लिए खेत की तैयारी

गन्ने की बुवाई के लिए खेत की तैयारी  इन दिनों किसान वसंतकालीन गन्ने की  बुवाई कर  रहा है,  व्  खेत  को  बुवाई के लिए  तैयार कर रहा है।  वैसे...