23.6.20

पूर्वी दिल्ली नगर निगम- ई-म्युटेशन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम वेब साइट  पर ऑनलाइन सर्विसेज   के  तहत एक टेक्स पयेर्स  म्युटेशन (नाम परिवर्तन) के लिए ई-म्युटेशन  (e- Mutation) सेक्शन में जाकर  ई-एप्लीकेशन (आवेदन) फ़ाइल कर सकता है। 

  यूं तो ऑन लाइन  ई-म्युटेशन  एप्लीकेशन भरना काफी सरल है परन्त्तु  अभी भी म्युटेशन की   ई-एप्लीकेशन में कमी खटकती है Ɩ  वो है- ई-एप्लीकेशन के साथ  अटैच्ड (Attached) होने वाले  Annexure/s (संलग्नक) के नमूने (Template) की वर्ड फाइल का ना होना।  

उदाहरण के लिए दिल्ली में अनिधिकृत से अधिकृत हुई कॉलोनी वासियों को मालिकाना हक़ देने के लिए बनी PM-UDAY APPLICATION PORTAL   की साइट , जिसमें 2,68,500 से  अधिक मकान मालिक मालिकाना हक़ के लिए आवेदन आकर चुके हैं की  ई-एप्लीकेशन के साथ  वर्ड में क्षतिपूरक बॉन्ड, शपथ पत्र आदि के नमूनेTemplate ) वर्ड में उपलब्ध है  इससे आवेदक को उपरोक्त पत्रों के नमूने  मिल जाते है व् आवेदक को  ई -फाइलिंग में आसानी हो जाती है  

इसी प्रकार पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भी  म्युटेशन के ई-आवेदन के लिए निम्न अटैचमेन्ट या अनुलग्नक लगते है :-

1- Application for Change of Name - Annexure "A"

2-Indemnity Bond on Rs. 100/- Stamp Paper duly attested by Notary --     Annexure "B"

3- Affidavit on Rs. 10/- Stamp Paper duly attested by Notary --- Annexure "C"

4- Affidavit regarding dues of property tax ---Annexure "F"

पूर्वी दिल्ली नगर निगम को  साइट पर ई-म्युटेशन एप्लीकेशन में PM -UDAY   इ-एप्लीकेशन की तरह ई-म्युटेशन की एप्लीकेशन में भी  वर्ड में उपरोक्त  लगने वाले Annexure/S ( अनुलग्नक)के नमूने (Template) देने चाहिए ताकि  टैक्स पयेर्स  ई-म्युटेशन की  -एप्लीकेशन को शीघ्रता व् आसानी से  फ़ाइल कर सके 

इस प्रकार  निगम ई-म्युटेशन की ई-एप्लीकेशन को यूजर फ्रेंडली बना अपनी  हाउस टैक्स की आय में और अधिक  वृद्धि कर सकता है। आशा है पूर्वी  दिल्ली नगर निगम का आइ. टी.(IT) विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देगा Ɩ

 जय हिन्द जय भारत 

  

6.6.20

वोटर कार्ड पर नवीनतम फोटो

मतदान  करते समय चुनावी  पहचान  पत्र ( Electoral Photo Identity Card (EPIC)/ वोटर  कार्ड  का अपना  विशेष  महत्व है। जहाँ तक याद पड़ता है  देश व् दिल्ली सहित देश में  1992  में  मुख्य चुनाव  आयुक्त  श्री T. N. शेषन के   कार्यकाल में पहली बार ब्लैक एंड वाइट फोटो सहित  वोटर पहचान कार्ड बने।  
वर्तमान में  दिल्ली सहित  देश के  अनेकों  राज्यों में ( उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश आदि-आदि )  रंगीन/कलर्ड वोटर कार्ड जारी किये जा रहें है। 
  बोगस वोटिंग  रोकने के लिए  चुनाव  में  मतदान सूची  व् वोटर कार्ड पर  छपी नवीनतम  फोटो का विशेष महत्व है।    मतदाता सूची  व्  वोटर कार्ड में छपी  फोटों  या  अन्य  पहचान  पत्र  के  साक्ष्यों के मिलान के आधार पर मतदान अधिकारी  मतदाता  को मतदान करने की अनुमति देते है  
  अक्सर देखा जाता है , चुनाव सूची व् वोटर कार्ड पर  मतदाता की फोटो काफी पुरानी हो जाती है, पुरानी  फोटो के कारण  मतदान के समय चुनावी अधिकारी को मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए काफी  श्रम करना पड़ता है। 
 जैसे कि हम जानते है कि  अभी  राष्ट्रीय मतदाता  सेवा पोर्टल (National Voters Service Portal ) पर किसी फार्म के अंतर्गत  नवीन फोटो अपडेट का कोई  विकल्प नहीं है। अतः वर्तमान पते पर रहते हुए वह चाहते हुए भी अपनी  फोटो अपडेट  नहीं कर सकता Ɩ 
 वोटर्स लिस्ट, वोटर कार्ड में नवीनतम  फोटो उसी दशा में की  जा  सकती है जब मतदाता  अपने  पते , विधानसभा आदि में परिवर्तन करें। 
 मतदाता सूची व् वोटर कार्ड पर वोटर्स की नवीन  चेहरे से मिलान वाली  फोटो  हो, इसके  लिए  राष्टीय चुनाव आयोग को  फार्म नंबर- 8  में  फोटो के साथ- साथ,  नवीनतम फोटो अपडेट का विकल्प  भी देना  चाहिए। 
 इस विकल्प से  मतदाता राष्ट्रीय मतदाता  पोर्टल  पर  नवीतम  ऑनलाइन  फोटो  का अपडेशन  कर सकता है,  आवश्यक होने पर उसे  अधिकारी दवरा वेरीफाई किया जा सकता है। इस सुविधा से मतदान सूची  में वोटर की नवीन उपलब्ध होगी जो बोगस वोटिंग को रोक, सही मतदाता की पहचान करने में सक्षम  होगी। निश्चय ही  सम्बंधित विभाग , अधिकारीगण इस ओर उचित कदम उठायेगें। ऐसा इस ब्लॉग के माध्यम से आशा है Ɩ 

जय हिन्द ! जय भारत ! 
     




PF , ESIC भुगतान ऑफ लाइन मोड़ - RTGS /NEFT के रूप में

 PF ,  ESIC  भुगतान ऑफ लाइन मोड़ - RTGS /NEFT के रूप में  व्यापारिक / गैर व्यापरिक संस्थानों , कंपनी , फैक्ट्री  आदि को हर  माह  अपनी  वैधानि...