25.5.23

मुज़फ्फरनगर -मेरठ - दिल्ली शाहदरा के बीच ट्रेन -शटल

मुज़फ्फरनगर-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा  रेल-मार्ग ,  दैनिक   यात्रियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण  रेल  मार्ग  है।साथ ही रेलवे की आय के हिसाब से भी बड़ा ही महत्वपूर्ण है।    परन्तु  दैनिक  यात्रियों की  बढ़ती संख्या  व् बंद हुई शटल्स व्  सीमित शटल संख्या  के कारण  इस रेल मार्ग पर वर्तमान में   दैनिक  शटल / मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों में बैठ कर तो क्या सही से खड़े होकर  यात्रा  करना महिलाओं , बुजर्गों परिवार  तथा  बच्चों के साथ  सफर करना किसी महाभारत से कम  नहीं । 
यदि यात्रियों की संख्या का अध्ययन किया जाए तो  दैनिक यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव मुज़फ्फरनगर, मेरठ, मोदीनगर ,मुरादनगर, गाजियाबाद,  दिल्ली शाहदरा  के बीच ही होता है । 
इन रेलवे स्टेशनों के बीच रेल यात्रियों की  भारी  संख्या को ध्यान में रखते हुए , जिसमें  दैनिक यात्रियों के अतिरिक्त  बुजर्ग , महिलाओं  व्  बच्चों भी  शामिल  हैं, रेलवे  के दिल्ली डिवीजन को   मुज़फ्फरनगर-गाजियाबाद-दिल्ली शाहदरा  के बीच  दिन के समय, सुबह-शाम  अतिरिक्त सुविधा के साथ  छोटी दूरी की विशेष  फैमिली  शटल का संचालन प्रारम्भ करने की आवश्यकता है। जिसका रेल  किराया  सुपर फ़ास्ट ट्रेन की तरह से कुछ अधिक रखा जा सकता है। 
इससे  यात्रियों को सुविधा के साथ -साथ रेलवे के आय में वृद्धि  होगी  ,  रेलवे की पैसेंजर-फ्रेंडली  छवि  बनेगी। 
 साथ ही  कम दूरी के शटल से लम्बी दूरी  की ट्रेनों में जनरल कोचों की बेतहासा भीड़ को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।  इससे जनरल कोचों में लम्बी यात्रा करने वाले यात्रियों को भी  राहत  मिलेगी। 

 साथ ही  कम दूरी के शटल से लम्बी दूरी  की ट्रेनों में जनरल कोचों की बेतहासा भीड़ को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।  इससे जनरल कोचों में लम्बी यात्रा करने वाले यात्रियों को भी  राहत  मिलेगी। 

22.2.23

रोहताश नगर में दयनीय सड़के

1993 से  रोहताश नगर-दिल्ली विधान सभा की जनता ने अपने  क्षेत्र से  माननीय आलोक कुमार , राधेश्याम खन्ना  , रामबाबू शर्मा  , विपिन शर्मा   , सरिता  सिंह, व्  वर्तमान में  जितेंद्र महाजन  को अपने विधायक के रूप में चुना।  

यदि पार्टी पॉलिटिक्स को एक तरफ रख कर  देखा जाए  व्   2015 में यहां की  विधायक  सरिता सिहं का  कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो  वर्ष 1993 से यहाँ से चुने  सभी  विधायकों ने अपने समय में जनता की  समस्या हल करने ,  क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण  योगदान दिया। सभी  विधायक ने क्षेत्र के विकास के  लिए  मिलने वाले  MLA  फंड के साथ  लोक सभा  व् राज्य सभा  M.P. को मिलने  वाले फंड का प्रयोग क्षेत्र के विकास के लिए किया । 

पूरे क्षेत्र में अच्छी सड़के,  पानी की भरपूर सप्लाई,  सभी खम्बों पर  रात्रि में प्रकाश के लिए सोडियम लाइट की लगाई गयी। 

यहाँ यह बात भी गौर करने लायक है कि  क्षेत्र के विकास के लिए  विधायक आलोक कुमार ,   राधेश्याम खन्ना   व् राम बाबू  शर्मा जी का योगदान विशेष सराहनीय रहा।  

उस समय  विधायक MLA  फंड को MCD में देकर  गली  मोहल्ले  की सड़कें, नालियों, स्ट्रीट  लाइट, गली सूचक बोर्ड   आदि में  उपयोग करते थे।  

भले ही उस समय MCD  और राज्य में अलग अलग पार्टियों की सरकार  थी ,  परन्तु MCD   क्षेत्र के विकास में विधायक ने  कोई कोताही नहीं बरती। 

MCD के कार्यक्षेत्र में  कार्य करने  पर भी  MLA  का झंडा ही बुलंद रहता  था।  मतलब  हाथी  घूमें  गांव-गावं , जिसका हाथी  उसका नाम । वर्तमान  राज्य सरकार में ऐसा  होता नहीं प्रतीत होता ।  

 खैर यह तो अतीत की सुनहरी यादें है, जिन्हे  याद कर दिल को तसल्ली  देने के सिवाय  भला और किया क्या सकता  है ?

क्षेत्र की जनता को वतर्मान में  विकास के लिए MLA  फंड का कोई पता नहीं। 

रोहताश नगर विधान सभा के राम नगर (222), रोहतास नगर ( 223) वार्ड  में सड़कों की बुरी  स्तिथि है।   मुकर्जी स्कूल के सामने सड़क जो वर्तमान में बहुत ज्यादा चलती है, टूटी पडी है ,  न्यू मॉडर्न शाहदरा- II  में शशि पब्लिक स्कूल के सामने  जहां दो सरकारी स्कूल है, मानसरोवर पार्क DDA  फ्लेट्स का मुख्य ट्रेफिक भी  गुजरता है , टूटी  पडी है , राम नगर मंडोली रोड  की स्तिथि भी  कोई खास अच्छी नहीं।  

दिल्ली को पेरिश, लन्दन जैसी सड़कों का ख़्वाब दिखाने  वाले नेताओं की  सरकार से अनुरोध है कि  वह MLA /MP  ( संसद सदस्य /राज्य सभा )   फंड से सड़कों व स्ट्रीट लाइटों की स्तिथि सुधारने का कार्य  करें । 

क्षेत्र में सड़कों के साथ , न्यू मॉडर्न शाहदरा फेस-II में पानी की आपूर्ति  पर  उचित  ध्यान दें।    क्या सचमुच सरकार इस ओर  ध्यान देगी ।

जय हिन्द !  जय भारत  !

  

Rice paddy field