18.1.26

नमो भारत ट्रेन फेयर कम करने की जरूरत

नमो भारत ट्रेन वर्तमान में न्यू अशोकनगर दिल्ली-मेरठ साउथ (परतापुर) तक संचालित है।  वर्तमान में  गाजियाबाद (शहीद  स्थल  मेट्रो)  से  मेरठ साउथ (परतापुर) नमो भारत का किराया 90  रुपए है ,  वहीं  रोडवेज बस का  मोहननगर मेट्रो (गाजियाबाद ) से मेरठ  तक  किराया  83 रूपये  है। 

अर्थात रोडवेज बस का किराया नमो भारत से कम  है।  अतः आम यात्रियों के हित , खर्च करने की शक्ति ,  सड़क पर वाहन कम करने व् प्रदूषण कम करने के उद्देशय से नमो भारत ट्रेन को किराए में तार्किक रूप से  30 %  कम करने की आवश्यकता है।  ताकि   आम लोग  मेट्रो की तरह  इसमें सफर कर सके।  

वैसे नमो भारत ने अभी तक गाजियाबाद  से  मोदीपुरम तक का किराया प्रदर्शित  नहीं किया है।  परन्तु  उम्मीद है कि   नमो भारत रोडवेज बस  किराए व् आम लोगों की क्रय शक्ति को ध्यान में रखकर  नमो  भारत का किराया तय करेगी।  ताकि हाई स्पीड ट्रेन का लाभ आम लोग  भी उठा सकें !


जय हिन्द ! जय भारत ! वन्दे  मातरम !


दिल्ली शाहदरा - हरिद्वार स्पेशल ट्रेन - 04301 -04302

 ट्रेन ऑन  डिमांड की श्रेणी में  उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने  माघ स्नान को  ध्यान में रख  दिल्ली शाहदरा-हरिद्वार के बीच  सप्ताह में तीन दिन  चलने वाली  (सोमवार, शनिवार , रविवार )  ट्रेन नंबर 04301 -04302   स्पेशल ट्रेन का संचालन  शुरू किया।  जो  हरिद्वार  तीर्थ यात्रियों के लिए  एक सराहनीय कदम है। 

 यह ट्रेन आगे कितने दिन और संचालित होगी यह तो रेलवे अधिकारी ही जानते है।  परन्तु इन तीन दिनों में  मुजफफनगर से गाजियाबाद , शाहदरा आने वाले उन  यात्रियों को जरूर  राहत मिली है जो योगा एक्स्प्रेस 19032  में  अत्यधिक भीड़ होने के कारण  चढ़ने में असफल हो जाते थे , उन्हें  मजबूरन सहारनपुर से  मुजफ्फरनगर  रात  8  बजे आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 20412  का इंतजार करना पड़ता था।  वैसे  इस सुपरफ़ास्ट ट्रेन में भी रविवार या त्यौहार के समय यात्रियों का ट्रेन में सफर करना मुशिकल होता है। 

 उत्तर रेलवे से अनुरोध है कि उसे    ट्रेन ऑन  डिमांड की श्रेणी की ट्रेन नंबर  04301 -04302   स्पेशल ट्रेन को  रेगुलर श्रेणी में रख कर चलाने की कृपा करें। इससे हरिद्वार तीर्थ यात्रियों के अतिरक्त  अन्य रेगुलर यात्रियों को भी  ट्रेन सफर में  मिलेगी।  

 जय हिन्द ! जय भारत ! वन्दे मातरम ! 

 

4.1.26

मुज़फ्फरनगर से मोहन नगर मेट्रो बस सेवा


मुज़फ्फरनगर  से दिल्ली  की  बसें  यात्रियों की संख्या को देखते हुए  न के  बराबर  है।  इसी लिए  यात्री  रामपुर तिराहा , राणा सरिया चौक  बाई पास से  दिल्ली के लिए  अन्तर्राज्यीय बस पकड़ने को मजबूर होते है। जिसमें  यात्री को  लोकल  यात्रा पर पैसा , समय  खर्च करने  के साथ साथ सफर में काफी  परेशानी   उठानी  पड़ती है। 

 उत्तरपद्रेश  परिवहन  निगम  को मुजफ्फनगर  से मोहन नगर मेट्रो  तक  बाहर-बाहर  खतौली , मेरठ बाई  होते हुए  मोदी नगर गाज़ियाबाद के  रास्ते  मोहन नगर मेट्रो तक  रोडवेज बसों  के  संचालन  की व्यवस्था करनी  व्यवस्था होनी चाहिए। 

इससे यात्रियों का समय व् पैसा दोने बचेगें। 

 मुजफ्फरनगर से आनंद विहार तक कुछ बसों का संचालन  तो होता है।  परन्तु उनमें मेरठ के अंदर काफी समय लगता है।  साथ ही साथ काफी बसें मेरठ में आकर ही समाप्त हो जाती है। 

जय हिंद ! जय भारत!

मुज़फ्फरनगर 

अंतराज्यीय ( Inter State ) बसों का मोहन नगर मेट्रो तक संचालन

प्रदूषण  को ध्यान में रख ,  दिल्ली में  ग्रेप -4  लागू  होने पर ,  बाहरी राज्यों  से आने  वाली  अन्तर्राज्यीय  बसें  कम  हो गयी है ।   शनिवार, रविवार  या  तीज-त्यौहार पर यात्रियों की संख्या  को देखते हुए  बसों  कम  पड़  जाती है। 

बसों की कमी व् यात्रियों की संख्या को देखते हुए  साप्ताहिक यात्रियों की सुविधा के लिए  उत्तराखंड  व्  उत्तरप्रदेश  रोडवेज  को  हरिद्वार , रूड़की , मुजफ्फरनगर , मेरठ से ग्रेप-4  से कम  वाली बसों को मोहन नगर ( गाज़ियाबाद ) मेट्रो तक संचालित करने की व्यवस्था करनी चाहिए। मोहन नगर से यात्री  मेट्रो  लेकर   दिल्ली  में अपने गंत्वय स्थान तक आराम से पहुंच सकते है।  

ऐसा करने से  ग्रेप -4  बसों की कमी  को पूरा किया जा सकता है।  यात्रियों का समय भी बचाया जा सकता है।  दिल्ली की भीड़-भाड़ को कम  कर प्रदूषण को भी कम करने में मदद की जा सकती है। 

 उत्तराखंड  व्  उत्तरप्रदेश  रोडवेज  को इस दिशा में कुछ कदम उठाने चाहिए। 

 नव वर्ष की मंगल  कामना के साथ , जय हिन्द ! जय भारत !



 

 

 


visit at my small Sugarcane crops