4.1.26

मुज़फ्फरनगर से मोहन नगर मेट्रो बस सेवा


मुज़फ्फरनगर  से दिल्ली  की  बसें  यात्रियों की संख्या को देखते हुए  न के  बराबर  है।  इसी लिए  यात्री  रामपुर तिराहा , राणा सरिया चौक  बाई पास से  दिल्ली के लिए  अन्तर्राज्यीय बस पकड़ने को मजबूर होते है। जिसमें  यात्री को  लोकल  यात्रा पर पैसा , समय  खर्च करने  के साथ साथ सफर में काफी  परेशानी   उठानी  पड़ती है। 

 उत्तरपद्रेश  परिवहन  निगम  को मुजफ्फनगर  से मोहन नगर मेट्रो  तक  बाहर-बाहर  खतौली , मेरठ बाई  होते हुए  मोदी नगर गाज़ियाबाद के  रास्ते  मोहन नगर मेट्रो तक  रोडवेज बसों  के  संचालन  की व्यवस्था करनी  व्यवस्था होनी चाहिए। 

इससे यात्रियों का समय व् पैसा दोने बचेगें। 

 मुजफ्फरनगर से आनंद विहार तक कुछ बसों का संचालन  तो होता है।  परन्तु उनमें मेरठ के अंदर काफी समय लगता है।  साथ ही साथ काफी बसें मेरठ में आकर ही समाप्त हो जाती है। 

जय हिंद ! जय भारत!

मुज़फ्फरनगर 

अंतराज्यीय ( Inter State ) बसों का मोहन नगर मेट्रो तक संचालन

प्रदूषण  को ध्यान में रख दिल्ली में  ग्रेप -4  लागू  होने पर बाहरी राज्यों  से आने  वाली  अन्तर्राज्यीय  बसें  कम  हो गयी है    शनिवाररविवार  या  तीज-त्यौहार पर यात्रियों की संख्या  को देखते हुए  बसों  कम  पड़  जाती है। 

बसों की कमी व् यात्रियों की संख्या को देखते हुए  साप्ताहिक यात्रियों की सुविधा के लिए  उत्तराखंड  व्  उत्तरप्रदेश  रोडवेज  को  हरिद्वार , रूड़की , मुजफ्फरनगर , मेरठ से ग्रेप-से कम  वाली बसों को मोहन नगर ( गाज़ियाबाद ) मेट्रो तक संचालित करने की व्यवस्था करनी चाहिए। मोहन नगर से यात्री  मेट्रो  लेकर   दिल्ली  में अपने गंत्वय स्थान तक आराम से पहुंच सकते है।  

ऐसा करने से  ग्रेप -बसों की कमी  को पूरा किया जा सकता है।  यात्रियों का समय भी बचाया जा सकता है।  दिल्ली की भीड़-भाड़ को कम  कर प्रदूषण को भी कम करने में मदद की जा सकती है। 

 उत्तराखंड  व्  उत्तरप्रदेश  रोडवेज  को इस दिशा में कुछ कदम उठाने चाहिए। 

 नव वर्ष की मंगल  कामना के साथ , जय हिन्द ! जय भारत !



 

 

 


मुज़फ्फरनगर से मोहन नगर मेट्रो बस सेवा

मुज़फ्फरनगर  से दिल्ली  की  बसें  यात्रियों की संख्या को देखते हुए  न के  बराबर  है।  इसी लिए  यात्री  रामपुर तिराहा , राणा सरिया चौक  बाई पा...