16.1.20

PM-UDAY- एप्लीकेशन फाइल मे देरी


PM-UDAY ( पी एम–उदय)  ! प्रधानमंत्री-अनधिकृत कॉलोनी दिल्ली आवास अधिकार योजना !  दिल्ली  1731 अनधिकृत कॉलोनियों  ( कच्ची कॉलोनी) को इस योजना का लाभ मिला है। इन्हीं कोलोनिंयों  में से एक नाम  न्यू मॉडर्न शाहदरा, पॉकेट-२  दिल्ली-32 का  भी है Ɩ
 दिल्ली अनधिकृत कालोनियों में दिल्ली  लगभग 2 करोड़ आबादी का  पांचवा  हिस्सा  रहता है। यहाँ लगभग  10 लाख घरों में रहने वाले  50 लाख  लोगों के लिए केंद्र सरकार की यह योजना किसी वरदान से कम  नहीं।  इस प्रयास के लिए सभी केंद्र की टीम की पहल का तहेदिल से शुक्रगुजार है । 
 दिल्ली  एक मिनी इंडिया है।   यहाँ सीमित अधिकार वाली विधान-सभा है,  जिसमें 70 MLA है जो दिल्ली की 7 लोकसभा व् 3 राज्य सभा की सीट के अतिरिक्त है। दिल्ली की राज्य-सरकार  का  अन्य कार्यों के इलावा एक महत्वपूर्ण कार्य दिल्ली नगर निगम, केंद्र सरकार व् केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर  तालमेल स्थापित करना भी है,  राज्य -केंद्र के  बेहतर  सम्बन्ध  यहाँ के जनजीवन व्  विकास को सीधा प्रभावित करते है। 
दुर्भाग्य से हाल के वर्षो में  राज्य के केंद्र के संबंधों में बेहतर तालमेल की कमी खली है। जिस कारण दिल्ली का विकास प्रभवित हुआ है।  
   इसी कारण अनधिकृत कॉलोनी का मामला  सालों साल से लटका रहा । अनधिकृत कॉलोनी हल केंद्र सरकार के सहयोग के बिना कतई  संभव नहीं। सौभाग्य से  केंद्र सरकार दवरा  “पी एम–उदय” योजना इसी दिशा में उठाया गया एक सराहनीय व् महत्त्वपूर्ण कदम है, जिसकी प्रतीक्षा वर्ष 1993 से मदनलाल खुराना-साहिब सिंह वर्मा जी के समय से की जा रही है ।   
 दिसम्बर 19 से शुरू हुई  PM–UDAY  योजना के अंतर्गत  अभी तक DDA  पोर्टल पर 1,58 ,000 से अधिक मकान मालिकों का रजिस्ट्रेशन  हो चुका है। परन्तु इस अनुपात में एप्लीकेशन फाइल करने की संख्या न के बराबर है, जो  ब्लॉग लिखने तक केवल 185 है।  
इसका कारण मकानों के नक़्शे-जिओ टेगिंग  के लिए DDA दवरा अधिकृत/चयनित  जिओ-कॉर्डिनेट्स  एजेंसी  के  काम में देरी है। जो कार्य की अधिकता के कारण है।  एजेंसी की फीस जमा करने के बाद भी 15 दिन से अधिक का समय लग रहा है। 

उदाहरण के लिए मैंने सम्बंधित एजेंसी को  29,DEC ,19 को ऑन-लाइन पेमेंट जमा  की , परन्तु एजेंसी को जियो टेंगिग पेंडिंग है Ɩ 
 कार्य की अधिकता के कारण  देरी का यह    कारण  उचित लगता है।  यदि मकानों के नक़्शे के काम में तेजी लाई जाए तो एप्लीकेशन फ़ाइल करने की संख्या में भारी उछाल आ सकता है।  इस विषय पर सम्बंधित अधिकरियों  को विचार करने की आवश्यकता है।
  आशा है  दिल्ली के लोगों के लिए नए वर्ष 2020 में “PM-UDAY “  मालिकानां हक़ के रूप में अभूतपूर्व तोहफे के रूप में देखी जाएगी।  जिससे  कालोनी के विकास, लोगों का जीवन स्तर ऊंचा होने के साथ-साथ  दिल्ली सरकार व् नगर निगम की आय में भी बड़ा सुधार आएगा। जो दिल्ली के विकास में एक मील का पत्थर  साबित होगा 
जय  हिन्द जय  भारत  
  

15.1.20

ATM से नोट की जगह कागज की नोट पर्ची



 ATM को लेकर  आये दिन कोई न कोई  खबर उछलती है Ɩ  जैसे-ATM  कार्ड  क्लोनिंग,  कार्ड बदलना, पासवर्ड  चुराना  ,  नकदी निकले बिना  अकाउंट  डेबिट  होना,  कम नकदी निकलना,  कटे फटे  या खराब नोट निकलना , एक आध जाली नोट निकलना ,  आदि-आदि-आदि ! जितने  ATM ( मुहं) उतनी  बात!   सभी का अपना  अलग-अलग अनुभव।अपनी ढपली अपना राग !  बस कोई  यह कड़वा  अनुभव मीडिया में  शेयर करता है, जिससे आप और हम सचेत हो जाते है, कोई इधर-उधर  दौड़  निराश  होकर , परिणाम  ढाक  के तीन पात आने पर , खून का घूँट पी कर रह जाता है।    
ऐसा लगता है मानों  ATM (Automated Teller Machine)  या आसान शब्दों में  कहें तो यह “ऑल  टाइम मनी  मशीन” 
   न हो कोई   “ऑल टाइम  मैजिक मशीन हो गयी लगती है ।  न जाने क्या नया चमत्कार दिख जाए ? 
इस प्रकार की घटनाओं से  बैंक ग्राहकों को मानसिक  तनाव, आर्थिक हानि होने के साथ-साथ ठगी भी होती है जो बैंकिंग सिस्टम पर विश्वास कम करता है।    
परन्तु कभी कभी ATM  में गलती से  ग्राहकों की छप्पर फाड़ लाटरी भी लग जाती है। जैसे-  NBT, 11 Jan. 20 ,  छपी  खबर को ही लीजिये  जिसमें  कर्नाटक में  कनारा बैंक ATM  से  ₹ 100 की जगह  ₹ 500 के नोट निकले। 
है न खबर मजेदार !  इसे मशीन की  गलती कहें या  मानवीय भूल, यह तो जांच का विषय है, पर चमत्कार तो दिखा ही।   अतः इस निष्कर्ष पर  पहुंचा जा सकता  है  कि इन चमत्कारिक  घटनाओं को देखते हुए , मेरे निजी विचार से  ATM  को यदि “ऑल टाइम मैजिक मशीन कहा जाए तो तो कुछ भी गलत न होगा। 

अन्यों की तरह  कुछ इसी तरह का साक्षात चमत्कार मुझे भी दिखा। 
 4 Oct. 19 ( 10.15 AM लगभग )  SBI ATM  संख्या  -00691142  NSP ,  दिल्ली  से मुझे ₹ 10,000/- की बजाय ₹ 9,500/-,व् साथ में नोटों की  गिनती में  एक  बैंक की कागज की नोट पर्ची  जिस पर IDBI  बैंक  करेंसी चेस्ट पूसा रोड , नई दिल्ली छपा है ,  मिली।   जो एक नायाब यादगार निशानी के रूप में आज भी मौजूद है। यह इसी लिए हुआ , शायद  ATM मशीन कागज के टुकड़े  या  करेंसी नोटों में भेद नहीं कर पाती ?   अब इसे  जानबूझ कर धोखधड़ी  के इरादे से की गयी  मानवीय भूल कहें या कुछ और या चमत्कार ! यह जांच का विषय है। कहीं यह ATM में पैसे भरने वाले किसी कर्मचारी की कोई हेरा फेरी तो नहीं ?  
यह घटना  ATM -CCTV में भी गार्ड के सामने दर्ज कराई गयी , बैंक को कंप्लेंट भी की गयी ,  उनकी  तरफ से  पूरे  ₹ 10,000/- डेबिट होने की पुष्टि ही  की गयी  ,परन्तु  मशीनी  , मानवीय  या जानबूझकर  गलत इरादे से की गयी हेरा-फेरी की तरफ बैंक कर्मचारियों  या सम्बंधित  अधिकारीयों का आज तक  ध्यान ही नहीं गया। मेरी  तरह और कितने लोगों को इस तरह की ठगी व् धोखा का शिकार बनाया गया होगा  यह तो समय ही बताएगा ?

कर्नाटक  की  ATM  घटना  की  खबर पढ़ ,मैंने भी आज अनमने मन से  यह सोचकर सोशल प्लेटफॉर्म  पर शेयर  करने का मन बनाया Ɩ  शायद !ATM  के चमत्कारों के लिस्ट में एक और चमत्कार दिख जाए !  


21.9.19

चालान की बीमा पालिसी ?


देश भर में चालान को लेकर चर्चा है !  चालान भी अजीबोगरीब तरह के है। विदेशों की तर्ज पर  भारत में  नए मोटर  व्हीकल एक्ट को लेकर आने वाले  भी शायद इस तरह के चालानों को सुनकर दातों तले उंगुली  दबाते हो ।  लेकिन जनहित में चुप्पी जरूरी है।यही सोच कर सभी मुंह में दही जमा कर बैठे है।  
तरह तरह के चालानों में  बैलगाड़ी का चालान ! बस,कार,ऑटो चालक का हेलमेट न लगाने पर चालान ! ऑटो चालक का सीट बेल्ट न लगाने का  चालान।  आदि आदि कुछ इसी तरह के किस्में है चालानों की। शायद यही देखकर चुनावी  राज्यों में नए मोटर व्हीकल को लागू ही नहीं किया गया। 
  चालानों के अनेक प्रकार को देख इसे नए  एक्ट के महाभारत के चक्रव्यूह युद्ध की संज्ञा दी जाए तो अतिश्योकित न  होगी। जिसमें शत्रु को अनेकों दवरों में फंसाकर घेर कर पंगु बना दिया जाता  है। आइये ! इसको परिभाषित करें : -
"  नए मोटर व्हीकल एक्ट में “चालान”  महाभारत  के  चक्रव्यूह युद्ध की भांति है,  जिसमें  शत्रु को द्वारों की भूल भुलैया में फंसाकर किसी भी तरह से अर्थात “बाई हुक या बाई क्रुक”  (By Hook Or By Crook) अभिमन्यु  समान वाहन चालक को जुर्माने का बलिदान देना ही होता है।"
1- 
कभी सड़क नियम "सही" से  न पालन करने पर । "सही"का मूल्यांकन ट्रेफिक पुलिस के विवेक व् नियत पर निर्भर करता है।
2- 
कभी वाहन  के अनेकों दस्तावेजों में से किसी की कमी होने पर । हर दस्तावेज की कमी  पर जुर्माना  राशि  अलग-अलग जोड़ी जाती है  जो वाहन की कुल कीमत से अधिक भी हो सकती है।
3- 
कभी वर्दी,  कभी चप्पल पहनने पर  तो कभी वाद विवाद के  किन्तु  परन्तु पर  ।
अतः उपरोक्त आधार पर यह निर्विवाद सत्य व् सर्विदित है कि  एक न एक दिन चालान होना ही है  आखिर बकरे की  मां कब तक खैर मनाएगी , इस अनहोनी को मौत की तरह किसी प्रकार से टाला नहीं जा सकता Ɩ यही अटल सत्य है। 
अतः जनहित,सरकार हित व्  देश व् परिवार के आर्थिक  हित  में  बीमा कंपनियों को  हेल्थ, दुर्घटना, मृत्यु  आदि  बीमा पॉलिसी की तरह  “ चालान की  बीमा  पालिसी” निकालनी  चाहिए।
 ताकि किसी भी परिवार पर  इस अचानक  असमय आने वाली असहनीय विपदा का बोझ कम किया जा सके ।
 
नए मोटर व्हीकल एक्ट से बीमा कम्पनिंयों  को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना  चाहिए Ɩ उन्हें  बीमा व्यवसाय में चालान जैसे प्रोडक्ट को लांच  करना चाहिए ।
  बैंकों में  भी  बचत खातों पर  12 रूपये वार्षिक क़िस्त पर दो लाख तक का  दुर्घटना बीमा की  तरह,  चालान  बीमा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाना  चाहिए। 
 जब  एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा  खुलता है।  अतः नया मोटर व्हीकल एक्ट   व्यवसाय का एक सुनहरे अवसर लेकर आया है जिसमें बिजिनेस की अपार सम्भावनायें है। किसान , मजदूर , मजबूर, अमीर गरीब  सभी  इसकी जद में है आइये  जुर्माने की चिंता छोड़ इस व्यवसाय पर सकारात्मक रूप से विचार करें। 
जय हिन्द ! जय भारत !


visit at my small Sugarcane crops