21.8.20

घुसपैठियों की बढ़ती पैठ

 भारत में घुसपैठ व्  घुसपैठियों  की बढ़ती पैठ 

 135 करोड़ का भारत विश्व पटल पर  आर्थिक शक्ति के रूप में  एक उभरता देश बन रहा है।  देश की यही आर्थिक खुशहाली कंगाल पड़ोसी मुल्क के लिए परेशानी का सबब है।  इसी लिए  यह कंगाल मुल्क  देश  को   बाहरी व्  आंतरिक  चुनौती देता रहता है  ।  इसी तरह की चुनौती से  निपटने के लिए  भारत को  सर्जिकल स्ट्राइक , बालाकोट  एयर स्ट्राइक जैसे  मजबूत कदम उठाने  पड़े। 

 भारत की सीमा में पाक घुसपैठ  तो आम है।  पर अब  चीन भी  भारत के  साथ मिलती  हजारों किलोमीटर सीमा पर  घुसपैठ कर रहा है  Ɩ डॉकलाम के बाद , गलवान घाटी में   चीनी सैनिकों की घुसपैठ इसका ताजा उदाहरण है। जिसका हमारी सेना मुहं तोड़ जबाब दे रही है। 

 देश  की सुरक्षा को धता-बता देश में  अवैध रूप से घुसपैठ कर बसे  लाखों  घुसपैठिये  भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन  गए है।    जो देश के  संसाधनों को  न केवल  भारतीय  नागरिकों से किसी पिंडारी (डाकू) की तरह  छीन कर,  चट  कर  रहें है  वरन  देश को कमजोर करने में लगे है।  ये देश की अखंडता को  एक  बड़ा खतरा  बन कर उभरे है । 

जिस प्रकार चीन  तिब्बत में घुसपैठ कर अपनी विस्तारवादी नीति  पर चल , बिना किसी   विरोध के तिब्बत को हड़प कर गया। व् तिब्बत में चीनियों को बसा  वहां की  "डेमोग्राफी "(जन -सांख्यिकी) में बदलाव कर दिया  । ताकि भविष्य में होने वाले किसी विरोध  को दबाया जा सके। 

  ठीक इसी  प्रकार कहीं विस्तारवादी  षड्यंत्र के तहत पड़ोसी   पाक  आदि देश  भारत के सीमावर्ती राज्यों  में लाखों धरम  विशेष  के अवैध  घुसपैठिये  धकेल कर ,भारत की डेमोग्राफी में बदलाव कर, देश  की सुरक्षा में सेंध तो नहीं लगा रहा ?  या इसी तरह   की  नीति पर तो  काम नहीं कर रहा ?

 वरना धर्म के नाम पर बने पाक जैसे  कट्टर मुल्कों में जहां  हिन्दू होना  एक गुनाह से कम नहीं है ,  आये दिन जहां हिन्दूओं पर जो वहां नाममात्र ही है , पर जुल्म ढाये जा रहे है , 10-12  साल की बच्चियों का जबरन धर्म परिवर्तन करा निकाह पढ़ा  लिया जाता है Ɩ  इसी  लिए  जान माल, इज्जत के डर से वहां से  लोग भारत में शरणार्थी  के रूप में पलायन कर रहें है Ɩ  पाक जैसे  कट्टर मुल्क से  धर्म विशेष  के लोगों की भारत में अवैध घुसपैठ का भला क्या छुपा मकसद हो सकता है ?यह शोध का विषय है Ɩ

 देश के अनेकों राज्यों  जिनमें  बंगाल ,असम में भी शामिल है ,में  इनकी संख्या लाखों में है।  हिन्दू  बहुल जम्मू में 90 हजार  से अधिक  रोहिंग्यों का    बसाना  राज्य की  डेमोग्राफी (जन -सांख्यिकी ) में बदलाव करने की एक रणनीति का हिस्सा ही प्रतीत होता है।

 भारत में घटी घटना का विरोध  जैसे  राम मंदिर ,  धारा 370 व् 35A  , CAA   का विरोध जिससे इनका दूर-दूर तक  कोई  लेना-देना न हो इसी साजिस की ओर  इशारा करता  होता है।  

पाक आर्मी  दवरा नियंत्रित मुल्ला-बिर्गेड   सेना का एक अटूट अंग है , जो  कश्मीर  के नाम पर देश-विदेश से  सहनुभूति बटोरने के साथ-साथ  भारी आर्थिक मदद पाती है। मुल्ला बिर्गेड का  इस्तेमाल पाक  आर्मी भारत में  लम्बे समय से  कम खर्चे  पर चलने वाले युद्ध  यानी प्रॉक्सी वॉर  में रूप में कर रही है।   

उपरोक्त से इसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि -

1-भारत में  अवैध घुपैठियों यहां की  डेमोग्राफी में जबदस्त बदलाव कर रहें है। बंगाल , असम , हिन्दू बहुल जम्मू इसके ज्वलंत उदाहरण है  

2-  अवैध घुसपैठिये देश की एकता , अखंडता व् सुरक्षा के लिए खतरा है। 

3- अवैध घुसपैठिए  किसी  लुटेरे (डाकू /पिंडारी ) तरह  भारतीय नागरिकों के आर्थिक संसाधनों की लूट  खसोट कर रहें है। 

4- कर दाताओं का पैसा देश के इंफ्रस्ट्रचर में न लग, अवैध घुसपैठिए की खैरात में लग रहा है, जो उन्नति में बाधक है। 

5-  अवैध घुसपैठिए, देश पर एक  अवैध अनियंत्रित जनसख्या का अनावश्यक बोझ  है, जो  देश के नागरिकों की उन्नति में  बाधक है। 

6 अध्ध्य्यन किया जाये  तो पाते है , अवैध घुपैठिये   निज धर्म के अतिरिक्त   भारत  का  क़ानून, संविधान मानने  को हिचकते है ,जो देश  मे भविष्य के  संकट का संकेत है 

7- केंद्र सरकार को उन  अवैध घुसपैठिए  की पहचान करनी चाहिए जो  दस्तावेजों में हेरा-फेरी कर  देश के नागरिकों  की भांति सुविधा ले रहें है।  उन्हें तुरंत प्रभाव से समाप्त करना  चाहिए 

8-अवैध घुसपैठ पर शक्ति की जानी चाहिए , ताकि घुसपैठ करने से पहले कोई सौ बार सोचे। 

9 - देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध घुसपैठिए की आवाजाही पर पूर्णतः  रोक लगनी चाहिए। 

10-न्यूज में ऐसे भी खबरे है कि कुछ संख्या में  अवैध घुपैठिये जाली दस्तावेज व्  नेताओं  की मिली भगत से भारत में वोटर  है। इस तरह के मतदाता दवरा एक  निश्चित संख्या में वोट करने पर  चुनाव  रद्द  होना चाहिए ताकि  वोट बैंक के  लिए किसी तरह की  अवैध घुसपैठ न हो 

 

6.8.20

राम !राम-राम

राम राम 

दिनांक-5 अगस्त,20 !

  प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर भूमि  पूजन सचमुच किसी दिवा स्वप्नं के पूरा होने से कम नहीं है। 

इस दिन भारतीय जनमानस ने  प्रधानमंत्री जी  को  एक महायोगी के रूप में देखा ।  उनके बोल-वचन, छवि नेता से अधिक किसी संत सी लग रही थी।   सचमुच! आज देश को ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता है ,जो छद्मता से दूर रहे।   देश  हित में  दृढ़ता से,  शीघ्रता से  सटीक निडर होकर निर्णय ले।  जो  कण-कण में बसे  राम को समझ,  राम राज्य की कल्पना को साकार करे।   

आज धीरे धीरे विश्व बदल रहा है। बदलाव ही प्रकृति का नियम है तो फिर भारत भी समय पर देशहित व् जनहित में  क्यों न बदले!  

विश्व में सनातनी सभ्यता जो  सारे विश्व  को एक परिवार मानती है  व् जिसकी नीवं ही जीवो और जीने दो पर है, की  धीमी-धीमी सुगंध विश्व में चारो ओर  फ़ैल रही है। 

 आइये राममय हो विश्व के कल्याण की कामना करते हुए प्रभु श्री राम  से प्रार्थना करें कि भारत सहित पूरे विश्व का कल्याण हो। 

जय हिन्द ! जय भारत ! जय सिया राम ! 

 


23.6.20

पूर्वी दिल्ली नगर निगम- ई-म्युटेशन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम वेब साइट  पर ऑनलाइन सर्विसेज   के  तहत एक टेक्स पयेर्स  म्युटेशन (नाम परिवर्तन) के लिए ई-म्युटेशन  (e- Mutation) सेक्शन में जाकर  ई-एप्लीकेशन (आवेदन) फ़ाइल कर सकता है। 

  यूं तो ऑन लाइन  ई-म्युटेशन  एप्लीकेशन भरना काफी सरल है ,  परन्त्तु  अभी भी म्युटेशन की   ई-एप्लीकेशन में कमी खटकती है Ɩ  वो है- ई-एप्लीकेशन के साथ  अटैच्ड (Attached) होने वाले  Annexure/s (संलग्नक) के नमूने (Template) की वर्ड फाइल का ना होना।  

उदाहरण के लिए दिल्ली में अनिधिकृत से अधिकृत हुई कॉलोनी वासियों को मालिकाना हक़ देने के लिए बनी PM-UDAY APPLICATION PORTAL   की साइट , जिसमें 2,68,500 से  अधिक मकान मालिक मालिकाना हक़ के लिए आवेदन आकर चुके हैं ,  की  ई-एप्लीकेशन के साथ  वर्ड में क्षतिपूरक बॉन्ड, शपथ पत्र आदि के नमूने( Template ) वर्ड में उपलब्ध है । इससे आवेदक को उपरोक्त पत्रों के नमूने  मिल जाते है व् आवेदक को  ई -फाइलिंग में आसानी हो जाती है । 

इसी प्रकार पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भी  म्युटेशन के ई-आवेदन के लिए निम्न अटैचमेन्ट या अनुलग्नक लगते है :-

1- Application for Change of Name - Annexure "A"

2-Indemnity Bond on Rs. 100/- Stamp Paper duly attested by Notary --     Annexure "B"

3- Affidavit on Rs. 10/- Stamp Paper duly attested by Notary --- Annexure "C"

4- Affidavit regarding dues of property tax ---Annexure "F"

पूर्वी दिल्ली नगर निगम को  साइट पर ई-म्युटेशन एप्लीकेशन में PM -UDAY   इ-एप्लीकेशन की तरह ई-म्युटेशन की एप्लीकेशन में भी  वर्ड में उपरोक्त  लगने वाले Annexure/S ( अनुलग्नक)के नमूने (Template) देने चाहिए ताकि  टैक्स पयेर्स  ई-म्युटेशन की  ई-एप्लीकेशन को शीघ्रता व् आसानी से  फ़ाइल कर सके  ।

इस प्रकार  निगम ई-म्युटेशन की ई-एप्लीकेशन को यूजर फ्रेंडली बना अपनी  हाउस टैक्स की आय में और अधिक  वृद्धि कर सकता है। आशा है पूर्वी  दिल्ली नगर निगम का आइ. टी.(IT) विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देगा Ɩ

 जय हिन्द जय भारत 

  

6.6.20

वोटर कार्ड पर नवीनतम फोटो

मतदान  करते समय चुनावी  पहचान  पत्र ( Electoral Photo Identity Card (EPIC)/ वोटर  कार्ड  का अपना  विशेष  महत्व है। जहाँ तक याद पड़ता है  देश व् दिल्ली सहित देश में  1992  में  मुख्य चुनाव  आयुक्त  श्री T. N. शेषन के   कार्यकाल में पहली बार ब्लैक एंड वाइट फोटो सहित  वोटर पहचान कार्ड बने।  
वर्तमान में  दिल्ली सहित  देश के  अनेकों  राज्यों में ( उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश आदि-आदि )  रंगीन/कलर्ड वोटर कार्ड जारी किये जा रहें है। 
  बोगस वोटिंग  रोकने के लिए  चुनाव  में  मतदान सूची  व् वोटर कार्ड पर  छपी नवीनतम  फोटो का विशेष महत्व है।    मतदाता सूची  व्  वोटर कार्ड में छपी  फोटों  या  अन्य  पहचान  पत्र  के  साक्ष्यों के मिलान के आधार पर मतदान अधिकारी  मतदाता  को मतदान करने की अनुमति देते है । 
  अक्सर देखा जाता है , चुनाव सूची व् वोटर कार्ड पर  मतदाता की फोटो काफी पुरानी हो जाती है, पुरानी  फोटो के कारण  मतदान के समय चुनावी अधिकारी को मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए काफी  श्रम करना पड़ता है। 
 जैसे कि हम जानते है कि  अभी  राष्ट्रीय मतदाता  सेवा पोर्टल (National Voters Service Portal ) पर किसी फार्म के अंतर्गत  नवीन फोटो अपडेट का कोई  विकल्प नहीं है। अतः वर्तमान पते पर रहते हुए वह चाहते हुए भी अपनी  फोटो अपडेट  नहीं कर सकता Ɩ 
 वोटर्स लिस्ट, वोटर कार्ड में नवीनतम  फोटो उसी दशा में की  जा  सकती है जब मतदाता  अपने  पते , विधानसभा आदि में परिवर्तन करें। 
 मतदाता सूची व् वोटर कार्ड पर वोटर्स की नवीन  चेहरे से मिलान वाली  फोटो  हो, इसके  लिए  राष्टीय चुनाव आयोग को  फार्म नंबर- 8  में  फोटो के साथ- साथ,  नवीनतम फोटो अपडेट का विकल्प  भी देना  चाहिए। 
 इस विकल्प से  मतदाता राष्ट्रीय मतदाता  पोर्टल  पर  नवीतम  ऑनलाइन  फोटो  का अपडेशन  कर सकता है,  आवश्यक होने पर उसे  अधिकारी दवरा वेरीफाई किया जा सकता है। इस सुविधा से मतदान सूची  में वोटर की नवीन उपलब्ध होगी जो बोगस वोटिंग को रोक, सही मतदाता की पहचान करने में सक्षम  होगी। निश्चय ही  सम्बंधित विभाग , अधिकारीगण इस ओर उचित कदम उठायेगें। ऐसा इस ब्लॉग के माध्यम से आशा है Ɩ 

जय हिन्द ! जय भारत ! 
     




visit at my small Sugarcane crops