5.8.19

370 व् 35 A

370 व् 35 A पर केंद्र का फैसला 
केंद्र की मोदी सरकार दवरा जम्मू व् कश्मीर से  धारा 370 व 35A समाप्त करने के  ऐतिहासिक,  साहसिक  व् दूरगामी  निर्णय ने   सभी  भारतीयों को  चकित कर दिया।  भारतीय कहने लगे-“ निर्णय लेने  वाला हो, तो ऐसा ! इस प्रकार का निर्णय  केवल मोदी व् अमित भाई शाह के कुशल नेतृत्व में ही लिया जा सकता है, जिसे पक्ष व् विपक्ष का बड़ा समर्थन प्राप्त हो। परन्तु कांग्रेस का इस पर विरोध  विशेषतः  राहुल-प्रिंयका जो अपने को  देश के भावी PM की तरह देखते है,  इस पर चुप्पी साधना व् कांग्रेस के  गुलाम नबी  का विरोध  पर उतरना  देश में पार्टी पर सवाल खड़ा कर रहा है  
सोमवार की  सुबह  ( 05,अगस्त,19) को  जैसे ही   जम्मू  व् कश्मीर  को दो भागों में बाँट-  लद्दाख  व्  जम्मू-कश्मीर  को  अलग-अलग  केंद्र  शासित प्रदेश बनाने के साथ-साथ धारा 370  व्  35 A -जिसने 70 वर्ष तक महिलाओं, दलितों व् वहां दशकों से बसे भारतीयों के अधिकारों का  हनन किया व् जम्मू-कश्मीर को केवल तीन परिवारों की जागीर बना कर रख दिया, को  समाप्त करने की खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी। 
                                                                                                                 उस दिन सभी  केंद्र की  मोदी  जी  के अविश्वश्नीय, अकल्पनीय साहसिक  निर्णय की सराहना करने लगे।
 सर्जिकल स्ट्राइक , बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह इन निर्णय ने सभी  130 करोड़  भारतीय  में  जोश के साथ साथ तरक्की की उम्मीद की किरण जगा दी । लोग घरों में  T.V. पर चिपक इस पल का गवाह बनने को आतुर थे Ɩ  
 निश्चय ही मोदी जी, अमित शाह  जी के इस ऐतिहासिक व् सटीक  निर्णय ने एक ऐतिहासिक भूल का सुधार किया, जिसके लिए सभी  बधाई के पात्र  हैं Ɩ   आज देश को ऐसे ही  कुशल  राजनैतिक नेतृत्त्व  की आवश्यकता है, जो आगे बढ़कर  देशहित में साहसिक निर्णय लेने में देरी न  करे व् देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर ले जाए।  

सरकार को अभी कुछ और निर्णय लेने की जरूरत है  जैसे  घुसपैठियों की समस्या , बेरोजगारी , राज्य व् स्थानीय स्तर पर अल्पसंख्यक शब्द को परिभाषित करना आदि-आदि। 
आशा है  हमारी सरकार जिसका ध्येय ही –“ सबका साथ, सबका विकास व् सबका विश्वास “ है  भविष्य में भी इसी तरह  के देशहित व् जनहित में समय पर शीघ्र व्  दृढ़ निर्णय  लेती रहेगी। 
 सरकार को  जम्मू व् कश्मीर पर लिए गए सराहनीय निर्णय के लिए के साथ साथ सभी  लद्दाख व् जम्मू व् कश्मीर वासियों को उनके सुखद भविष्य की शुभ ,बहुत-बहुत  बधाई !

जय हिन्द ! जय भारत! 



28.7.19

जुड़वां - नामकरण

जुड़वां का नामकरण 
 वर्ष 2015 !  जुड़वा बेटियां बस कुछ ही दिन की  हुई होगी, उनके नामकरण को लेकर घर-परिवार में जोरों की माथापच्ची शुरू होने लगी।   
पीढ़ी गैप के कारण ओल्ड व् आउटडेटिड ,पुराने नामों को लेकर एतराज था।   पहले बच्चे के नामकरण  हलवाई की मिठाई के नाम पर  जैसे इमरती देवी , जलेबी , रबड़ी  या किसी फूल-फल के नाम- जैसे चमेली , गेंदामल  , गुलाब सिंह , अनारो  ,केला देवी  या  भगवान के नाम - जैसे शिवराज , पार्वती देवी ,  राधा , राम रति , कन्हैया  आदि पर रख लिया करते थे।  घर परिवार में  जो  लोग  गुरूजी के भक्त होते थे वो  गुरूजी  से नामकरण करवा लेते थे -जैसे रामदेव , श्यामदेव आदि -आदि ।
 परन्तु इंटरनेटी व्  ग्लोबल हुई  गूगल की  दुनिया में आज बच्चों के नामकरण में राशि , अक्षर , स्पेलिंग के साथ-साथ एक अलग यूनिक पहचान वाला नाम रखने की  होड़ मची है । 
इसी लिए  जुड़वा बेटियों के नामकरण को लेकर एक अजब से दुविधा चल निकली । कोई कहता परिवार में सभी नाम एक ही अक्षर व् राशि वाले है. अतः अबकी बार ट्विन्स का नाम किसी अन्य अक्षर व् राशि  पर होना चाहिए ताकि  राशियों के कुप्रभाव से बचा जा सके ।  
जुड़वा बेटियों के नामकरण को लेकर अधिकारों की जंग छिड़ी  इस जंग का  फायदा उठा , माताश्री ने  नामकरण की  वीटो पॉवर  अपने हाथ में ले ली।  
 परिवार-पड़ोस के सभी सदस्य मार्गदर्शक मंडल की तरह सुझाव तो दे सकते थे। परन्तु मानना न मानना माताश्री की वोटो पावर पर निर्भर था। नामों को लेकर गूगल  सर्च किया जाने लगा। सुझाव में आये नामों  को  माताश्री दवरा  मीनमेक निकाल कर रिजेक्ट किया जाना आम बात थी। 
  उन दिनों नामों की इसी उधेड़बुन में लगभग तीन से  चार माह का समय बीत गया। अब  घर में समस्या   उत्पन्न हुई कि  एक ही से दिखने वाले  ट्विन्स को क्या कह कर पुकारा जाए। घर के बुजुर्ग सदस्यों ने अपनी उम्र के अनुभव के आधार पर , कार्यवाहक सरकार की तरह  ट्विन्स के पैदा होने के एक मिनट के अंतर को आधार बना दोनों जुड़वा बेटियों के निक नेम रख डाले –  बड़ी का नाम - परी !  व्  एक मिनट बाद पैदा हुई छोटी  बेटी का नाम  रखा -छुटटन ! 
  ट्विन्स को इन्ही  कामचलाऊ  किन्तु जीवन भर  निक नेम से पुकारे  जाने वाले नामों से पुकारा जाने लगा।  अंत में थक हार कर  किसी तरह माताश्री को यह समझाया गया कि नगर निगम में रूल के अनुसार केवल एक वर्ष के भीतर ही बिना नाम वाले जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज कराया जा सकता है। एक वर्ष पश्चात SDM दफ्तर से ही बिना नाम वाले जन्म प्रमाण पत्र में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करना पड़ता है । अतः  नामों को लेकर इतनी देरी ठीक नहीं। 
  मन मसोस कर माताश्री ने दो नामों को अनमने मन से स्वीकृति दी। नाम रखते हुए माताश्री की हालत ठीक वैसे थी जैसे   कोई  पेड़ पर लगे असंख्य सुंदर-सुंदर मीठे मीठे  आमों को देखकर, उनके से कोई एक आम चुनने का निर्णय न कर पा रहा हो।  मानवीय प्रवृत्ति के अनुसार आम चुनने वाला हर बार आम चुनने के बाद, दूसरे आम की ओर इस उम्मीद से उठाता है  क़ि दूसरा पहले वाले से शायद ज्यादा अच्छा हो । 
 अंत में  राम-राम, श्याम श्याम करते हुए  दो जुड़वा  नाम अंतिम रूप  दिया गया व्  नगर निगम के रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। नाम वाला बर्थ सर्टिफिकेट  हाथ में आते ही  माताश्री ने सर्टिफिकेट ले दोनों जुड़वा परियों को चूम लिया व फिर धीरे से  उनकों उनके नामों  से अवगत कराया।  आराध्या ! अनन्या  !  नाम सुन दोनों ही परियां खिलखिला उठी। 
ट्विन्स के मुस्कराने पर माँ  का वात्सल्य उमड़ पड़ा। परिवार में मिली इस सुखद अनुभूति को केवल ह्रदय से ही अनुभव किया जा सकता था।  लगा जैसे संसार  की खुशियाँ हम सब की  झोली में आ गिरी हों।  ट्विन्स  भी  अपने नाम को  सुन  मुस्कराते हुए , मौन स्वीकृति  सी देते  लग रहे थे। मानों कह रहे हो   भई नाम में कुछ नहीं  बल्कि बहुत कुछ रखा है। 
जय हिन्द जय भारत 


24.6.19

हरिद्वार मेट्रो सेवा


उत्तराखंड  टूरिज्म पर  नजर डाले तो  देखते है कि  9 Nov, 2000,  उत्तरप्रदेश  के 13  जिले  से  मिलकर  बना  भारत का 27 वां  राज्य   उत्तराखंड  में  वर्ष 2019 तक लगभग  19  वर्षों में  धार्मिक  व् अन्य टूरिज्म  में बहुत ही तेजी से  वर्द्धि हुई है Ɩ
निश्चित ही  यह  राज्य विकास,  आर्थिक  आधार को मजबूत  बनाने  व् देश के एकता , अखंडता   व् सांस्कृतिक एकता के लिए बड़ा ही शुभ संकेत है। 
  गर्मियों में  देहरादून, मसूरी, नैनीताल, केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि स्थानों में देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में यात्री  आते है।
 धार्मिंक आस्था से ओत-प्रोत करोड़ों यात्री  गंगाजल  का आचमन कर , पवित्र गंगाजल में स्नान व् धार्मिक अनुष्ठान हरिद्वार में करते है Ɩ धार्मिंक त्योहारों व् वीक एन्ड पर तीर्थ यात्रियों की यहां भारी वृद्धि लोगों की आस्था का द्योतक है Ɩ 
 जुलाई -सावन महीने से कांवड़ यात्रा के समय तो हरिद्वार की ओर जाने वाले हाइवे पर सावर्जनिक व् निजी वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है। आस-पास का जीवन कुछ  दिनों के लिए ठहर सा जाता है। कुम्भ के समय  श्रद्धालुओं की संख्या के आगे सभी प्रबंध बोने साबित हो जाते है ।
उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रख , राज्य में पर्यटन विकास, पर्यावरण सुरक्षा, तीर्थ यात्रियों की धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, आरामदेय बनाने व्  यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था को सुचारू  बनाने के लिए  केंद्र व् राज्य सरकार को संयुक्त प्रयास कर, यहां  मेट्रो का निर्माण एक सार्वजनिक यातायात प्रणाली के रूप में करना चाहिए।
 मेट्रो रुट हरिद्वार के  नारसन ब्लॉक से शुरू होकर रूड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश  ,देहरादून तक चलाया जाना चाहिए।नारसन ब्लॉक से मेट्रो सेवा शरू होने से कुम्भ या अन्य आयोजनों के समय तीर्थ यात्रियों के भारी दबाव को कम करने के लिए, वाहन पार्किंग व् अन्य व्यवस्था  इस क्षेत्र में की जा सकती है। इससे हरिद्वार तीर्थ स्थल पर यात्री सुविधा से पहुंच सकते है व् यहाँ यातायात का दबाव कम करने में सहायता मिलेगी । 
राज्य में  सुगम सार्वजनिक यातायात साधन होने पर भविष्य में यहां नैनीताल हाईकोर्ट    बैंच  की स्थापना की जा सकती है  Ɩ  न्याय के विकेन्द्रीकरण  से नैनीताल में भीड़ कम होने से प्राकृतिक पर्यावरण संतुलन और अधिक बनाने में सहायता मिलेगी  Ɩ साथ ही राज्य के  लोगों को शीघ्र व् सस्ता न्याय मिलने में आसानी होगी।
भविष्य में  केंद व् उत्तरप्रदेश सरकार विचारकर, पश्चिमी उत्तरप्रदेश क्षेत्र को यहां  स्थापित होने वाली नैनीताल हाईकोर्ट  बेंच की  न्यायिक सीमा क्षेत्र में लाकर, यहां  लोगों की दशकों पुरानी  मांग को पूरा कर सकती है। 
आशा है निश्चित ही –“ सबका-साथ, सबका-विकास व् सबका विश्वास” जीतने  वाली  महा जन समर्थन से  बनी  पूर्ण बहुमत  की केंद्र सरकार निश्चय ही इस दिशा में  उचित व् ठोस कदम उठाएगी। 

जय हिन्द ! जय भारत!

24.5.19

वोटर्स में हनुमान बल


 चुनाव परिणामों ने दिखा दिया - वोटर्स को वही  नेता पसंद है जो सुख-दुःख में साथ हो, उसी की भाषा में बोले।  देश हित में शीघ्र,उचित व् कठोर निर्णय लेने में भी न हिचके।   
  करोड़ों वोटर्स ने EVM-VVPAT की पारदर्शिता को सलाम किया। जिसकों लेकर जनता के बीच जनाधार खो चुके नेता सवाल उठाते है। VVPAT से छपी पर्ची करोड़ों वोटर्स की निष्पक्षता का गवाह बनी ı EVM ने न केवल कागज, समय व् खर्च बचाया वरन पेड़ व् पर्यावरण की अमूल्य रक्षा की । 
 पूर्वजों की पूंजी पर जबानी जमा खर्च करने वालों को तरजीह ने दे, वोटर्स ने काम को तरजीह दिया । अमेठी इसका सटीक उदाहरण है। 
 जाति-धर्म से ऊपर उठ, वोटर्स ने  देशहित में मजबूत सरकार चुन, बता दिया कि उसमें सचमुच का ही हनुमान बल है!  जिसे मोदी जैसे नेता ने याद दिलवा दिया ı   
और इसी बल से वोटर्स ने  EVM पर वोट रुपी-गदा से अटूट, अचूक प्रहार किया  , जिसका परिणाम देश-दुनिया के सामने है ı
जिसमें सन्देश निहित है " ईश्वर उन्ही की मदद करते है, जो अपनी मदद खुद  करते है।" (God Helps Those Who Help Themselves) 
 वोटर्स ने आत्म सम्मान से समझौता न कर, न्याय की "एंटाइटलमेंट"(खैरात) को ठुकरा "मोदी की एम्पावरमेंट" को चुना, जिसका मूल मन्त्र ही - "सबका साथ- सबका विकास है " 
जय  हिंद !  जय भारत ! 


visit at my small Sugarcane crops