6.8.20

राम !राम-राम

राम राम 

दिनांक-5 अगस्त,20 !

  प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर कमलों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर भूमि  पूजन सचमुच किसी दिवा स्वप्नं के पूरा होने से कम नहीं है। 

इस दिन भारतीय जनमानस ने  प्रधानमंत्री जी  को  एक महायोगी के रूप में देखा ।  उनके बोल-वचन, छवि नेता से अधिक किसी संत सी लग रही थी।   सचमुच! आज देश को ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता है ,जो छद्मता से दूर रहे।   देश  हित में  दृढ़ता से,  शीघ्रता से  सटीक निडर होकर निर्णय ले।  जो  कण-कण में बसे  राम को समझ,  राम राज्य की कल्पना को साकार करे।   

आज धीरे धीरे विश्व बदल रहा है। बदलाव ही प्रकृति का नियम है तो फिर भारत भी समय पर देशहित व् जनहित में  क्यों न बदले!  

विश्व में सनातनी सभ्यता जो  सारे विश्व  को एक परिवार मानती है  व् जिसकी नीवं ही जीवो और जीने दो पर है, की  धीमी-धीमी सुगंध विश्व में चारो ओर  फ़ैल रही है। 

 आइये राममय हो विश्व के कल्याण की कामना करते हुए प्रभु श्री राम  से प्रार्थना करें कि भारत सहित पूरे विश्व का कल्याण हो। 

जय हिन्द ! जय भारत ! जय सिया राम ! 

 


23.6.20

पूर्वी दिल्ली नगर निगम- ई-म्युटेशन

पूर्वी दिल्ली नगर निगम वेब साइट  पर ऑनलाइन सर्विसेज   के  तहत एक टेक्स पयेर्स  म्युटेशन (नाम परिवर्तन) के लिए ई-म्युटेशन  (e- Mutation) सेक्शन में जाकर  ई-एप्लीकेशन (आवेदन) फ़ाइल कर सकता है। 

  यूं तो ऑन लाइन  ई-म्युटेशन  एप्लीकेशन भरना काफी सरल है ,  परन्त्तु  अभी भी म्युटेशन की   ई-एप्लीकेशन में कमी खटकती है Ɩ  वो है- ई-एप्लीकेशन के साथ  अटैच्ड (Attached) होने वाले  Annexure/s (संलग्नक) के नमूने (Template) की वर्ड फाइल का ना होना।  

उदाहरण के लिए दिल्ली में अनिधिकृत से अधिकृत हुई कॉलोनी वासियों को मालिकाना हक़ देने के लिए बनी PM-UDAY APPLICATION PORTAL   की साइट , जिसमें 2,68,500 से  अधिक मकान मालिक मालिकाना हक़ के लिए आवेदन आकर चुके हैं ,  की  ई-एप्लीकेशन के साथ  वर्ड में क्षतिपूरक बॉन्ड, शपथ पत्र आदि के नमूने( Template ) वर्ड में उपलब्ध है । इससे आवेदक को उपरोक्त पत्रों के नमूने  मिल जाते है व् आवेदक को  ई -फाइलिंग में आसानी हो जाती है । 

इसी प्रकार पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भी  म्युटेशन के ई-आवेदन के लिए निम्न अटैचमेन्ट या अनुलग्नक लगते है :-

1- Application for Change of Name - Annexure "A"

2-Indemnity Bond on Rs. 100/- Stamp Paper duly attested by Notary --     Annexure "B"

3- Affidavit on Rs. 10/- Stamp Paper duly attested by Notary --- Annexure "C"

4- Affidavit regarding dues of property tax ---Annexure "F"

पूर्वी दिल्ली नगर निगम को  साइट पर ई-म्युटेशन एप्लीकेशन में PM -UDAY   इ-एप्लीकेशन की तरह ई-म्युटेशन की एप्लीकेशन में भी  वर्ड में उपरोक्त  लगने वाले Annexure/S ( अनुलग्नक)के नमूने (Template) देने चाहिए ताकि  टैक्स पयेर्स  ई-म्युटेशन की  ई-एप्लीकेशन को शीघ्रता व् आसानी से  फ़ाइल कर सके  ।

इस प्रकार  निगम ई-म्युटेशन की ई-एप्लीकेशन को यूजर फ्रेंडली बना अपनी  हाउस टैक्स की आय में और अधिक  वृद्धि कर सकता है। आशा है पूर्वी  दिल्ली नगर निगम का आइ. टी.(IT) विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान देगा Ɩ

 जय हिन्द जय भारत 

  

6.6.20

वोटर कार्ड पर नवीनतम फोटो

मतदान  करते समय चुनावी  पहचान  पत्र ( Electoral Photo Identity Card (EPIC)/ वोटर  कार्ड  का अपना  विशेष  महत्व है। जहाँ तक याद पड़ता है  देश व् दिल्ली सहित देश में  1992  में  मुख्य चुनाव  आयुक्त  श्री T. N. शेषन के   कार्यकाल में पहली बार ब्लैक एंड वाइट फोटो सहित  वोटर पहचान कार्ड बने।  
वर्तमान में  दिल्ली सहित  देश के  अनेकों  राज्यों में ( उत्तराखंड , उत्तरप्रदेश आदि-आदि )  रंगीन/कलर्ड वोटर कार्ड जारी किये जा रहें है। 
  बोगस वोटिंग  रोकने के लिए  चुनाव  में  मतदान सूची  व् वोटर कार्ड पर  छपी नवीनतम  फोटो का विशेष महत्व है।    मतदाता सूची  व्  वोटर कार्ड में छपी  फोटों  या  अन्य  पहचान  पत्र  के  साक्ष्यों के मिलान के आधार पर मतदान अधिकारी  मतदाता  को मतदान करने की अनुमति देते है । 
  अक्सर देखा जाता है , चुनाव सूची व् वोटर कार्ड पर  मतदाता की फोटो काफी पुरानी हो जाती है, पुरानी  फोटो के कारण  मतदान के समय चुनावी अधिकारी को मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के लिए काफी  श्रम करना पड़ता है। 
 जैसे कि हम जानते है कि  अभी  राष्ट्रीय मतदाता  सेवा पोर्टल (National Voters Service Portal ) पर किसी फार्म के अंतर्गत  नवीन फोटो अपडेट का कोई  विकल्प नहीं है। अतः वर्तमान पते पर रहते हुए वह चाहते हुए भी अपनी  फोटो अपडेट  नहीं कर सकता Ɩ 
 वोटर्स लिस्ट, वोटर कार्ड में नवीनतम  फोटो उसी दशा में की  जा  सकती है जब मतदाता  अपने  पते , विधानसभा आदि में परिवर्तन करें। 
 मतदाता सूची व् वोटर कार्ड पर वोटर्स की नवीन  चेहरे से मिलान वाली  फोटो  हो, इसके  लिए  राष्टीय चुनाव आयोग को  फार्म नंबर- 8  में  फोटो के साथ- साथ,  नवीनतम फोटो अपडेट का विकल्प  भी देना  चाहिए। 
 इस विकल्प से  मतदाता राष्ट्रीय मतदाता  पोर्टल  पर  नवीतम  ऑनलाइन  फोटो  का अपडेशन  कर सकता है,  आवश्यक होने पर उसे  अधिकारी दवरा वेरीफाई किया जा सकता है। इस सुविधा से मतदान सूची  में वोटर की नवीन उपलब्ध होगी जो बोगस वोटिंग को रोक, सही मतदाता की पहचान करने में सक्षम  होगी। निश्चय ही  सम्बंधित विभाग , अधिकारीगण इस ओर उचित कदम उठायेगें। ऐसा इस ब्लॉग के माध्यम से आशा है Ɩ 

जय हिन्द ! जय भारत ! 
     




31.5.20

कोरोना काल के कुछ तथ्य

 लॉकडाउन के 22 March ,२० से 31 May ,२० के दौरान,  इन 71 दिनों के कोरोना काल में  कुछ तथ्य  -

1- भारत के 28 राज्यों व् 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बसी 135 करोड़ जनसख्या में गावों से शहरों की ओर देश की कुल आबादी में से एक तिहाई ने अर्थात 45 करोड़ आबादी ने अपने मूल स्थान से रोजगार या अन्य कारणों से पलायन किया।  

2- गांव से शहरों की ओर पलायन का मुख्य कारण वैसे तो रोजगार है। परन्तु अन्य कारणों के इलावा कमजोर क़ानून व्यवस्था के कारण उपजी असुरक्षा के कारणों से भी भारी संख्या में  लोग गांव से शहरों की ऒर पलायन करते है ।   

3- कोरोना काल में मौत के भय, रोजगार न होने के कारण शहरों से गॉंव की ओर आश्चर्यजनक रूप से उलटा पलायन देखने को मिला। 

 उलटे पलायन को देखते हुए राज्य व् केंद्र सरकार को स्थानीय स्तर पर रोजगार के इंतजाम के साथ-साथ गांव में सुरक्षा के लिए  विशेष नीति बनानी चाहिए,  जैसे पुलिस चौकी/ पुलिस स्टेशन आदि ! ताकि सुरक्षा के अभाव में फिर से गावों से पलायन न हो । 

4- कोरोना काल में पलायन के समय लोगों में गजब की हिम्मत व् हिमालय से ऊंची  इच्छा शकित देखने को मिली। जैसे छोटी सी साइकिल से 1200 किलोमीटर से अधिक  की दूरी का लक्ष्य तय कर, पूरा करना ,  माताश्री दवरा बीच रास्ते में शिशु को जन्म देने के तुरंत बाद  70 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करना, एक दृढ़ इच्छा शक्ति व् मजबूत इरादे को  दर्शाता है,  जो संघर्ष से ही जीवन है, को पूरी तरह सिद्ध करता है।  

5- बचपन से लेकर जवानी तक संघर्षों व् अभाव में जीने के आदि हो चुके आम लोगों ने स्ट्रांग विल पावर ( दृढ इच्छा शक्ति ) से  देश को कोरोना से होने वाली असमय मौतों से  बहुत हद तक बचाये रखा है। वरना पूरी दुनिया में  निर्दयी चीनी कोरोना वाइरस से अभी तक लगभग तीन लाख पैसठ हजार लोगों का जीवन समय समाप्त हो चुका है Ɩ

अकेले  सुपर पॉवर अमेरिका में ही  अभी तक लगभग एक लाख चार हजार लोग  काल का ग्रास बन चुके है।  

5 – इसी को देखते हुए केंद्र सरकार दवरा समय पर  शक्ति से उठाये गए कदम व् जन जागरूकता के वजह से भारत ने जनहानि को काफी कम किया है। 

6- प्रदेश सरकारों दवरा मजदूरों के पलायन के समय उठाये गए कदम अत्यंत सराहनीय है। इनमें उत्तर प्रदेश सरकार का कार्य सचमुच सराहनीय है। 

6-  कम लक्षण वाले कोरोना के मरीजों पर बनी  दिल्ली सरकार की  होम क्वारंटाइन/ होम आइसोलेशन पर डोकुमेंटरी एक अच्छी डोकुमेंटरी है। जो  कोरोना के कम  गंभीर मरीजों के लिए एक संजीवनी का काम करेगी। दिल्ली सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।    

हम सभी कोरोना से सुरक्षित रहें , इसी  की कामना करते हुए 

 जय  हिन्द जय भारत  

 

5.5.20

जरूरत (Needs) जीने की


आदमी की जरुरतें (Needs) असीमित होती है , जरूरतें  पूरे  करने  के  साधन कम ।  इसी लिए जीवन  जीने लिए  जरूरतों की  चुनाव  अर्थात  वर्गीकरण  करना  पड़ता  है।  मूल रूप से सामान्य जीवन  जीने के लिए  रोटी, कपड़ा, मकान की  जरूरत  होती है Ɩ इसी आधार पर   जरूरतों को   तीन वर्ग  1- जीवन  रक्षक  जरुरत  अथवा  आवश्यक  आवश्यकता  ( Life Saving Necessities), 2- आरामदायक (Comforts) जरूरत , 3-  विलासिता पूर्ण  (Luxuries) जरूरत में  बांटा  जा सकता है।  
एक प्रकार से सीमित साधनों में जरूरतों  को कम करना ही एक उत्तम समाधान है। जैसा की  आम लोगों ने लॉकडाउन के समय किया। इस दौरान लोगों ने  जरूरतों को न केवल  कम किया वरन संयम से जरूरतों का दमन भी किया।  इसी कारण  कम आय अथवा सीमित साधनों में भी लोग दो-दो लॉकडाउन को सहर्ष झेल गए।    
 देश, स्थान-काल, आयु-आय , मौसम-जलवायु, वर्ग आदि  घटकों  के  कारण   व्यक्ति की जरूरतें  अलग-अलग हो सकती है।  मसलन किसी की विलासिता पूर्ण जरूरत  दूसरे के लिए  आवश्यक आवश्यकता हो सकती है Ɩइसे किसी  सीमा में बांधना  नामुमकिन है।  
उदाहरण के लिए  जैसे  मजदूर/ कामगार के लिए  कार एक विलासिता की वस्तु/ जरूरत है, वहीं  व्यापारी, डॉक्टर, पत्रकार , वकील आदि  के लिए  यह  आवश्यक आवश्यकता  है।  
 अतः स्पष्ट है कि जरूरतें बदलती रहती है।  जैसा कि  आजकल  लॉकडाउन-3-O में  देश भर खुली शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़  को देखकर लग रहा है।  ऐसा लगता है कि  शराब विलासिता की जरूरत न हो अब  एक आवश्यक जरूरत बन गई है। 
 हमारे समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री, राजनेताओं, देश के नीति निर्मातों को देश में शराब की बढ़ती खपत व् लोगों की  बदलती जरूरत की ओर ध्यान  देने की शीघ्र आवश्यकता है।  शराब के लिए घंटों लाइन में लग,  लाठी खाती भीड़ को देख , इस पर अध्धयन कर, इसकी श्रेणी बदलने के आवश्यकता है Ɩ    







3.5.20

वेंडर्स को जाने (KYS)


एक  उपभोगता, क्रेता अथवा खरीदार,  जब  किसी  व्यक्ति, समूह, वेंडर्स, फुटकर  फल-सब्जी  विक्रेता , किराना दुकानदार आदि  से रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए लेन-देन करता है तो वह विक्रेताओं, वेंडरों की  बेसिक  जानकारी अपने पास  रखता है। मसलन !  वेंडर्स का व्यवहार कैसा है  ?  तोल कैसी है ?  सामान,फल-सब्जी की गुणवत्ता कैसी है ?   ईमानदारी कैसी है ? आदि-आदि । 
इन्ही गुण-दोषों  के आधार पर एक उपभोगता/क्रेता,  वेंडरों/ विक्रेताओं से रोजमर्रा का लेन-देन  करता है।   धोखेबाज, हेरा-फेरी मास्टर,  गुस्सैल  या संग्दिध  से  एक खरीदार व्यक्ति  लेन-देन न कर  कन्नी काटता है।
 अतः  निष्कर्ष निकाल सकते है कि  वेंडरों, फुटकर विकर्ताओं की अपनी एक व्यकितगत गुडविल (ख्याति) होती है,  जिसके आधार पर  बिक्री निर्भर करती है।

कोरोना वैश्विक माहमारी से  विश्व भर में इस समय तक लगभग 2.50 लाख लोग  काल के गाल में समा चुके हैं ,  इनमें  भारत में आरोग्य सेतु के अनुसार 1223  कोरोना से हुई मौते भी  शामिल है।

कोरोना जैसी छुवाछूत  बीमारी, जिसके लक्षण बहुत देर से प्रकट होते है , क्रेताओं, उपभोक्ताओं को  अंदर तक भयभीत कर दिया है।  इसी लिए वह इन दिनों अनजान वेंडरों/ विक्रेताओं से  लेन-देन करने से हिचकते है  ।
 ऊपर से कोढ़ में खाज का काम किया ,  सोशल, प्रिंट व्  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में  वायरल हुए  अनेकों  वीडियों ने ! जिसमें कुछ दूषित , आपराधिक, समाज-देशद्रोही मानसिकता  वाले वेंडर्स  कोरोना व् डर  फैलाने के उद्देश्य से  नोटों, फलों -सब्जी  को दूषित करते हुए दिखाई देते है ।
इन्ही विकृत मानसिकता  वाले वेंडरों की जानलेवा हरकतों के कारण  क्रेताओँ  में अनजान  वेंडर्स के  प्रति  अविश्वास का वातावरण भर गया है  व् वेंडरों की ख्याति को  बड़ा धक्का लगा है। इसी कुकृत्य से  उनकी   रोजी रोटी  प्रभावित होने की आशंका है Ɩ ठीक ही है  एक मछली सारे तालाब को गंदा कर देती है।
 कोरोना के  डर के  कारण  कहीं-कहीं  कुछ  क्रेता , वेंडरों/विक्रेताओं से  पहचान पूछते है। मीडिया में इसी को लेकर  तिल  का ताड़ बनाया गया है।  भला जिस विक्रेता के कार्य-कलाप से क्रेता, व् उसके पूरे परिवार की जान पर बन जाए तो  उसकी  पहचान  पूछना कौन सा गुनाह है ?

बैंक में खाता खोलने के लिए ग्राहक को   KYC (Know –Your – Client /Customer ) फार्म स्पोर्टिंग  डोक्युमेन्ट्स के साथ  देना होता है, वेंडर्स को माल  सप्लाई करने वाली कम्पनी को KYS ( Know –Your –Suppliers )  फार्म देना होता है ,  जिसमें   PAN , BANK , एड्रेस, आधार , GST  आदि की डिटेल होती है। 

अतः जब अविश्वास का वातावरण का निर्माण  हो ही गया है , तो  उपभोगता/ क्रेता  दवरा वेंडर्स से पहचान डाक्यूमेंट्स मांगना एकदम न्यायोचित है।  इसी से वेंडर्स की  क्रेताओं के बीच पहचान, गुडविल का  निर्माण होगा। 
  अविश्वास के माहौल में  झारखण्ड , बिहार में  कुछ विक्रताओं ने  उपभोक्ताओं का डर  दूर करने  व्   विश्वास पैदा करने के उद्देशय से सराहनीय पहल कर ,  पहचान रूप में  भगवा धवज प्रदर्शित किया। लेकिन खबरानुसार पुलिस ने शिकायत पर  भगवा ध्वज पर रोक लगा दी। जो पूर्णतः क्रेता व् विक्रेता के बीच विश्वास को तोड़ने जैसा है Ɩ
  उत्तर प्रदेश- मेरठ शहर - एक वेंडर दवरा इसी तरह की  सराहनीय पहल करते हुए  उपभोगताओं में  विश्वास पैदा करने  उद्देश्य से  ,  पहचान के रूप में    भगवा ध्वज  प्रयोग  किया ।  सेक्युलर व्यक्ति ने खतरा भांप टवीट कर , पुलिस को संज्ञानित किया , परन्तु   कुछ भी गलत न होने के कारण  मामले के टॉय टॉय फिस हो गयी  Ɩ
जब अविश्वास का माहौल निर्मित कर दिया गया  हो , उपरोक्त के आधार पर कहा जा सकता है कि  वेंडर्स को पहचान कर उससे लेन -देन  करना  एक क्रेता/उपभोगता का अधिकार है  इसमें भला सेकुलरिटी , धर्म , राजनीती कहाँ पैदा होती है । हर बात को  धर्म, राजनीति के चश्में से  देखना मतलब गयी , भैस पानी में । 
 कोरोना ने दुनिया बदल दी,  उपभोगता/ क्रेता  हित  में अगर वेंडर्स की पहचान अनिवार्य हो,  के नियम बदल जाए तो क्या बुराई है?  वेंडर्स पहचानिये , सुखी- स्वस्थ रहिये 
  




visit at my small Sugarcane crops