13.10.14

कम्युनिकेशन स्किल


निबंध व्  कम्युनिकेशन स्किल

कम्युनिकेशन स्किल या संचार कौशल-माहरत वो कला है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी बात दूसरे तक मौखिक ,  लिखित , पिक्चर , इशारे आदि के माध्यम से प्रभावी ढंग से पहुँचाता है lआज जीवन के हर क्षेत्र में कम्युनिकेशन स्किल या संचार कौशल या लेखन शैली का बड़ा रोल है l अखबार, किताबें, फ़िल्में, फ़िल्मी गाने , साहित्य , नेताओं के भाषण आदि एक बेहतरीन प्रभावी कम्युनिकेशन कौशल का ही नमूना है l ग्लोबल होती दुनिया में    नौकरी के क्षेत्र में कम्युनिकेशन स्किल रखने वाले व्यक्ति की भारी मांग है l किसी साहित्यकार , पत्रकार , टीचर , नेता , अभिनेता , लेखक आदि का कॅरियर उसके कम्युनिकेशन स्किल या संचार कौशल-माहरत पर ही निर्भर करता है l आज कुछ लोग कम्युनिकेशन स्किल की योग्यता अंगरेजी को ही मानते है ,पर ग्लोबल होती  हिन्दी, जिसे हम हिंगलिश  (जिसमें हिन्दी , अंग्रेजी व् अन्य भाषा के वो  शब्द भी शामिल हो जो हमारी रोजमर्रा की बोल चाल में प्रयोग होते है ) भी कह सकते है,  में कम्युनिकेशन स्किल के महत्व को नकारा नहीं जा सकता l  इसका ताजा उदहारण हमारे प्रधानमंत्री  मोदी जी है जो हिन्दी में ही कम्युनिकेट करते है l हिन्दी के प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल के कारण वह हिन्दुस्तान ही नहीं अमेरिका तक में छा गए l  मोदी जी  का – “सबका साथ, सबका विकास का नारा ,125 करोड़ भारतीयों में ही नहीं भारतीय मूल के लाखों अमेरिकियों में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है l    
स्कूलों में विशषकर 6th से 12th  तक  हिन्दी , इंग्लिश  विषय की परीक्षा में निबंध लिखने को आता है l   निबंध लेखन से छात्रों में संचार-कौशल , कम्युनिकेशन स्किल का डवलपमेंट होता है, जो जीवन भर काम आता  है l 
  विद्यार्थी जीवन में निबंध के जरिये कम्युनिकेशन स्किल की एक घटना मुझे आज तक याद है l  8th की अर्धवार्षिक परीक्षा में हिन्दी विषय की परीक्षा में निबंध का  विषय  था -  “वर्षा ऋतु  का वर्णण” l मै  निबंध बिना याद किये ही अपने मन से लिखता था l  किसान परिवार में जन्म होने व् खेत पर काम करने के अनुभव ने मुझे कल्पनासील बना दिया l  खेत में पानी देते समय मै खेत की मेंढ पर बैठ,  गन्ना चूसते हुए , झींगुर की आवाज , मेंढक की  टर-टर , सुनसान अंधेरी रात में खेतों में उड़ते जुगनू को देख ,विचारों में खो जाता और  तारों की घनी छाव में बराबर में लालटेन व् फावड़ा रख , प्रकृति की खूबसूरती का मन से निहारता l भला ऐसे विचारक को वर्षा ऋतू का निबंध लिखने में क्या दिक्कत हो सकती थी l
मेरे  निबंध लिखने की कला गुरू जी भा गई l पूरी कक्षा के सामने मुझसे मेरा लिखा निबंध पढ़वाया गया l  डर  से बुरा हाल था l कारण मैंने निबंध किसी किताब से याद न कर अपनी कल्पना से लिखा था l सभी सहपाठी  निबंध बड़ी तल्लीनता से सुन रहे थे l अंत में गुरू जी ने मुझसे पूछा – “ निबंध कौन सी किताब से याद कर लिखा ? / मैंने डरते हुए सारा किस्सा ब्यान कर दिया l सर! वर्षा ऋतू पर लिखा गया  यह  निबंध मैंने स्वयं अनुभव कर अपनी कल्पना से लिखा है l मै  रात में अपने खेत में पानी देने जाता  हूँ l इस लिए मैंने जैसा देखा , अनुभव किया लिख दिया l गुरू जी ने पूरी क्लास के सामने मेरे लेखन को सराहा बोले  - “बताओं कितने नंबर दूँ “? 
 तो ये है कम्युनकेशन स्किल का कमाल ! आज ब्लॉगिंग भी कम्युनिकेशन स्किल डेवलमेंट का ही एक हिस्सा है जिसमें  अनजाने भी हमारे विचारों से प्रभावित हो टिप्पणी करने को विवश हो जाते है l आइये   भावी पीढ़ी में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल का विकास करने में अपना अपना यथासंभव योगदान दें ? 



12.2.14

सूचना अधिकार( RTI ) के अन्तर्गत दिल्ली की बिजली वितरण कम्पनियां?

 दिल्ली सरकार ने  दिल्ली की  बिजली वितरण कम्पनियों  का CAG ऑडिट का आदेश दिया है / जो एक स्वागत योग्य कदम है / परन्तु बिजली-उपभोगताओं के हित  में  सरकार को अभी बहुत कुछ करना बाकी है जैसे तेज चलते बिजली के सभी मीटरों की जांच व् यदि आवश्यकता हो तो उनका उपभोगता के हित में तुरंत रिप्लेसमेंट / जांच से ही  सच्चाई का पता लगाया जा  सकता है कि क्या  वास्तव में  बिजली मीटर तेज चल रहें है या  ये उपभोगता का केवल शंका है /
  अभी हाल ही में मुझे  BSES यमुना पॉवर लिमिटेड  के  दिलशाद गार्डन, कस्टमर केयर कार्यालय में बिजली के नए घरेलू  कनेक्शन के सम्बधं में जाना पड़ा / जहाँ पता चला कि  उपभोगता  दवरा सभी बिल देने के बावजूद , सालों पुरानी देय राशि नाम पडी है/ ऐसा   बिजली वितरण  की गलती के कारण एक ही उपभोगता के नाम दो-दो बिल जारी करने से हुआ है /  इस बकाया राशि का उपभोगता को पता तब चलता है जब कोई बिजली उपभोगता    दूसरे  नये  घरेलू कनेक्शन के लिए या “ no Dues Certificate “ के लिए आवेदन करता है / 
सरकार व् बिजली वितरण कंपनी को इस त्रुटि को तुरंत दूर कर  ठीक करना चाहिए /  ताकि  निर्दोष व्  ईमानदार  उपभोगता को अनुचित  मानसिक व् आर्थिक दंड  परेशानी से बचाया जा सके  /
 अभी तक दिल्ली की  बिजली वितरण कंपनी सूचना के  अधिकार ( RTI) के तहत नहीं आती है , सरकार  को CAG ऑडिट के साथ-साथ उपभोताओं के हित बिजली वितरण कम्पनियों को सूचना अधिकार के अंतर्गत भी लाना चाहिए / 

7.7.13

थॉमस माल्थस का जनसंख्या सिधांत व् प्राक्रतिक आपदा


32 वर्षीय  बिर्टिश  अर्थशास्त्री  थॉमस माल्थस ने वर्ष 1798 में    "An Essay on the Principle of Population" में  जनसंख्या   सिन्धांत प्रतिपादित  किया ! जिसमें  अन्य बातों  के   अलावा यह  भी बताया कि  प्रक्रति   बढती जनसंख्या  को  अपने  संसाधनों के अनुरूप  नियंत्रित  करती रहती है/   जनसंख्या  बढ़ोतरी  ज्यामितीय  (geometrically)  तरीके से बढती  है जैसे - 1, 2, 4, 16, 32, 64, 128, 256 etc/  भोजन  व् अन्य  प्राक्रतिक साधन अंकगणितीय (arithmetically) तरीके  से / जैसे -1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, etc.
इसी  से  जनसंख्या,  भोजन व्  प्राक्रतिक  साधनों में अंतर गड़बड़ा  जाता है  और  प्रक्रति  को उसमें संतुलन   स्थापित करना पड़ता  है/
कुछ उपायों में   जनसंख्या रोक पर प्रक्रति-कुदरती तरीके से रोक लगाती है / भूख,  महामारी, अकाल, बीमारी, प्राक्रतिक-आपदा, युद्ध  जैसी विभीषिका   उन्हीं   तरीकों में शामिल है / ये प्रक्रति का   जनसख्या व् अपने संसाधनों में   संतुलन- सामंजस्य   बनाने का तरीका है /  तुलसीदास-रामचरित मानस की चौपाई में –“ऐहिक देविक भौतिक तापा”  का उल्लेख है /
  अतीत में हुए अकाल, महामारी, युद्ध, प्राकृतिक-आपदा जिसमें  सुनामी, बाढ़, भूकंप आदि इसके  उदाहरण  है/ अभी हाल ही में  आई उतराखंड - केदार नाथ तीर्थ स्थान पर आई आपदा जिसमें हजारों लोग अकाल  म्रत्यु को  प्राप्त हुए इसका ताजा उदाहरण  है / ये केदारनाथ में जनसंख्या विस्फोट यानी प्राक्रतिक संसाधनों व् जनसंख्या की बीच असंतुलन का ही परिणाम है/  देश व् विदेश में  रोजाना आतंक की घटनाएं घट  रही  है जिसमें   सैकड़ों लोग असमय मौत का  शिकार हो रहें है, भी जनसंख्या विष्फोट का परिणाम है /
 समाधान एक ही है- जनसंख्या विष्फोट से बचा जाए   ताकि प्रक्रति  व् जनसंख्या के बीच असंतुलन न पैदा हो व्   समय रहते   प्रथ्वी   जैसे रहने  लायक किसी अन्य गृह  की खोज  की जाए/ जनसंख्या का एक स्थान पर केन्द्रीय करण की जगह विकेन्द्रीयकरण (पलायन ) ही इसका एक   मात्र हल  है / इससे प्रक्रति का संतुलन बरकरार रहेगा /अन्यथा संकुचित होते प्रक्रति  साधनों के  कारण प्रक्रति को थॉमस माल्थस की  जनसंख्या  की थ्योरी पर अमल करने को मजबूर होना पड़ेगा/ और जब तक प्रक्रति  जनसंख्या व अपने साधनों में संतुलन नहीं कर लेती तब तक   असमय  , क्रूर  म्रत्यु का शिकार होना पड़ेगा/ अब देखना है  प्रक्रति  बुध्धिमान है या  मनुष्य ?

11.2.13

गैलिलियो गैलिली युग की वापसी ?




लीक से हटकर नए विचार , नयी खोज का आज विरोध होना आम बात है / लगता है ,आज हमें नए विचारों ,खोजों की जरूरत ही नहीं ? फिर भी समाज में नई व् अलग सोच रखने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे सामने अपने विचार रखते है /
शुरू में विरोध होता है, पर अंत में लाभ मिलने पर देश , समाज उसे आसानी से स्वीकार भी कर लेता है / स्वर्गीय राजीव गाधी ने जब कम्प्यूटर का विचार भारत में किया तो लोगों ने हाय तौबा मचा दी / पर आज उसी कंप्यूटर की बदोलत भारत “स्नेक- चार्मर” से “माउस-चार्मर” बन दुनिया को अगुंली पर नचा पाने में कामयाब है / चाणक्य की अखंड भारत की कल्पना का सबने मजाक उड़ाया पर साकार होने पर सब उसकी अदभुत विचार कल्पना की सराहना करने लगे / शेख मुजीब की बंगलादेश की कल्पना , गांधी जी की देश की आजादी की कल्पना भी ऐसे ही विचार थे /
दिल्ली से रेल द्वारा पवित्र मक्का-मदीना, हज यात्रा , भारत से अफगानिस्तान , इरान , ईराक रेल यात्रा का विचार आज हास्यापद पद लग सकता है / भारतीय समाज मे कभी विधवा-विवाह , सती-प्रथा पर रोक जैसे विचार भी इसी श्रेणी के थे /
समाज देश, धर्म को जीवंत बनाने व् उसकी तरक्की के लिए नये विचार , खोज एक सतत प्रकिर्या है जो अत्यंत अनिवार्य हिस्सा है / समय, स्थान, देश काल के अनुसार हर भाषा, रहन-सहन,बोल-चाल, खान-पान में निरन्तर बदलाव हुआ है / ग्लोबलाइजेशन, हाई स्पीड हवाई जैट युग, इंटरनेट की दुनिया में पूरी दुनिया एक शहर जैसी हो गयी है/ धार्मिक रीति-रिवाजों, विचारों, भाषा, खान-पान, रहन-सहन आदि में बदलाव लाजिमी है/ जेट व् अन्तरिक्ष युग में लकीर का फ़कीर, कुवें का मेढक बन कर,नहीं जिया जा सकता / " साधू ऐसा चाहिए जैसे सूप सुभाव्, सार-सार को गहि रहे थोथा देय उडाय" के सिधांत पर चल कर ही आगे बढ़ा जा सकता है /
महान विचारक व् वैज्ञानिक गैलीलियो गैलिली जो इटली के पासा शहर में पैदा हुए थे   (15 February 1564 - 8 January 1642) ने कुछ् ऐसी खोज की जो वहां की धार्मिक मान्यताओं का खंडन करती थी उनमें से एक कॉपरनिकस के सिधांत की पुष्टि भी थी /जिसके अनुसार पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है / परन्तु चर्च की धार्मिक मान्यता अनुसार सूर्य प्रथ्वी के चक्कर काटता था / धार्मिक मान्यता के विपरीत खोज करने पर उन्हें जेल में यातना के साथ जीवन काटना पडा / यद्यपि 350 वर्ष के बाद वेटिकन सिटी में इसाई धर्म की सर्वॊच्च संस्था ने यह स्वीकार किया कि गैलीलियो के प्रति अन्याय हुआ /
यहाँ मेरा यहाँ कहने का तात्पर्य यही है कि देश धर्म , समाज को नये व् अच्छे विचारों का हमेशा स्वागत करना चाहिए / बात बात पर आज जिस प्रकार नये विचारों का विरोध हो रहा है उससे तो यही लगता है जैसे भारत में गैलिलियो गैलिली युग की वापसी हो रही हो ?




visit at my small Sugarcane crops